गायक और अभिनेता हैरी स्टाइल्स आज 27 वर्ष के हो गए। वे पहली बार साल 2010 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने ब्रिटिश टेलीविजन शो ‘द फैक्टर’ के लिए सिंगल गायक के तौर पर ऑडिशन दिया। हैरी के साथ, जैन मलिक, नियाल होरान, लुई टॉमलिंसन और लियाम पायने ने एकल कलाकारों के रूप में ऑडिशन दिया था लेकिन उनमें से कोई भी सफल नहीं हो पाया।