फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से गुजर रही हैं ब्रिटनी स्पीयर्स, क्या अब कभी नहीं करेंगी स्टेज पर वापसी?

Thu, 16 May 2019 04:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रिटनी स्पीयर्स
हॉलीवुड गानों के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ब्रिटनी स्पीयर्स शायद अब कभी भी परफॉर्म नहीं कर पाएंगी। यह आशंका ब्रिटनी के मैनेजर ने मीडिया से बातचीत के दौरान जताई है।

विज्ञापन

2 of 4
ब्रिटनी स्पीयर्स
उन्होंने कहा- गायिका के करियर के मार्गदर्शक के तौर पर मैं उनके साथ काम करने वाले अन्य पेशेवरों को बताने जा रहा हूं कि वह अब वेगास निवास में वापस नहीं जा रही हैं और जहां तक संभव है अब वह कभी नहीं जाएंगी। ब्रिटनी के मैनेजर ने बताया कि ऐसा शायद हमेशा के लिए भी हो सकता है। अब यह लड़ाई करियर की नहीं बल्कि किसी की जिंदगी की है।

विज्ञापन

3 of 4
ब्रिटनी स्पीयर्स
बता दें अभी दो दिन पहले ही ब्रिटनी स्पीयर्स लॉस एंजिलिस की एक अदालत में पेश हुईं। सुनवाई के दौरान गायिका ने दावा किया कि जेमी (ब्रिटनी के पिता) ने अवैध रूप से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। सुनवाई के दौरान उनकी मां लिन भी अदालत में मौजूद रही और उन्होंने स्पीयर्स के दावों का समर्थन किया।



 
विज्ञापन

4 of 4
Britney Spears
ब्रिटनी मेंटल हेल्थ क्लिनिक में भर्ती हुई थीं। खबरें थी कि ब्रिटनी पिछले कुछ समय से तनाव से गुजर रही हैं। इसके पीछे की वजह उनके पिता की सेहत है। ब्रिटनी की पहला एलबम 'Baby...One More Time' 1999 में रिलीज के बाद से ही ब्रिटनी ने पॉप सिंगिंग की दुनिया में एक मुकाम हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें