फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल की उम्र में अपने दोस्त की ओर आकर्षित हुए थे जॉर्ज, जानें और भी किस्से

Tue, 27 Dec 2016 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8

ब्रिटिश के पॉपुलर पॉप सिंगर जॉर्ज माइकल का ऑक्सफोर्डशायर स्थित उनके घर में निधन हो गया। जॉर्ज 53 साल के थे। ये जानकारी जॉर्ज के पीआर ने दी। उन्होंने कहा, 'हमें इस बात की पुष्टि करते हुए काफी दुख हो रहा है कि हमारे प्यारे बेटे, भाई और दोस्त जॉर्ज माइकल का क्रिसमस के दिन निधन हो गया।'
Trending Videos
विज्ञापन

19 साल की उम्र में अपने दोस्त की ओर आकर्षित हुए थे जॉर्ज, बहन से किया था गे होने का खुलासा

2 of 8
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉर्ज को कोई बीमारी नहीं थी। क्रिसमस के दिन वो अपने घर पर ही थे। बड़ी शांति से उन्होंने शरीर छोड़ दिया। जॉर्ज के पास खूबसूरत आवाज के साथ एक आकर्षक पर्सनालिटी भी थी। लड़कियां उनके पीछे दीवानी रहती थीं। आइए जानते हैं कैसा रहा जॉर्ज की जिंदगी का सफर।
विज्ञापन

19 साल की उम्र में अपने दोस्त की ओर आकर्षित हुए थे जॉर्ज, बहन से किया था गे होने का खुलासा

3 of 8
अपने गानों और एलबम की वजह से जॉर्ज बॉलीवुड के भी चहेते थे। पूरी दुनिया उनको पसंद करती थी लेक‌िन उनकी लाइफ हमेशा विवादों से घिरी रही। जॉर्ज ड्रग्स लेने के आदी थे। इस आदत की वजह से उन्हें पब्लिकली कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ा। वो कई बार जेल भी गए। लंदन में उनकी ड्रा‌इविंग पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

19 साल की उम्र में अपने दोस्त की ओर आकर्षित हुए थे जॉर्ज, बहन से किया था गे होने का खुलासा

4 of 8
1987 में उन्होंने एक गाना लिखा। जिसके लिरिक्स थे, 'I Want Your Sex'। जब यह गाना रिलीज हुआ तो अपने लिरिक्स की वजह से विवादों में घिर गया। साथ ही इस गाने का वीडियो भी काफी सेक्स अपीलिंग था। इसमें कैजुअल सेक्स को प्रमोट किया गया था। बता दें कि कैजुअल सेक्स की वजह से AIDS होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

19 साल की उम्र में अपने दोस्त की ओर आकर्षित हुए थे जॉर्ज, बहन से किया था गे होने का खुलासा

5 of 8
बीबीसी ने इस गाने को अश्‍लीलता को बढ़ावा देने वाला गीत बताते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका में कुछ रेडियो स्टेशन इसे 9 बजे के बाद प्रसारित करते थे। जॉर्ज माइकल गे थे। उन्होंने कई मर्दों के साथ संबंध होने का भी खुलासा किया है। जॉर्ज ने 19 साल की उम्र में अपनी बहन से पहली बार बताया था कि वो अपने एक दोस्त की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 
विज्ञापन

19 साल की उम्र में अपने दोस्त की ओर आकर्षित हुए थे जॉर्ज, बहन से किया था गे होने का खुलासा

6 of 8
जॉर्ज बेहद गुड लुकिंग थे। 90 के दशक में उनके पीछे इतनी लड़कियां पड़ गईं कि वो उनसे बहुत परेशान हो गए। लड़कियों से पीछा छुड़ाने के लिए जॉर्ज ने खुद के गे होने की बाद पूरी दुनिया से बता दी। इसके बाद भी लड़कियों की दीवानगी जॉर्ज के लिए खत्म नहीं हुई थी। जॉर्ज को हमेशा से 'स्टार' और 'सुपरस्टार' जैसे शाब्दों से चिढ़ रही।
विज्ञापन

19 साल की उम्र में अपने दोस्त की ओर आकर्षित हुए थे जॉर्ज, बहन से किया था गे होने का खुलासा

7 of 8
1997 में उन्‍होंने 'स्‍टार पीपुल' गीत बनाया जिसमें उन्होंने स्टार्स के नकचढ़ेपन की जमकर खिल्‍ली उड़ाई थी। अपने इंटरव्यू में वो खुद को  मिडिल क्‍लास बताते हुए कहते थे, 'मैं खुद को इस झूठी शोहरत की दुनिया में मिसफिट पाता हूं।' प्रिंसेस डायना से उनकी अच्‍छी दोस्‍ती रही। मीडिया ने इस दोस्‍ती को अफेयर का नाम भी दिया।
विज्ञापन

19 साल की उम्र में अपने दोस्त की ओर आकर्षित हुए थे जॉर्ज, बहन से किया था गे होने का खुलासा

8 of 8
1998 में जॉर्ज उस समय चर्चा में आ गए थे जब लॉस एंजिल्स में उन्हें एक पुलिस ऑफिसर ने मेल टॉयलेट में भद्दी हरकतें करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद साल 2008 में लंदन में वो ड्रग्स के नशे में पब्लिक टॉयलेट में घुस गए और यहां भी लोगों के साथ ऐसी ही हरकत की। इस घटना के बाद उन्होंने अपने फैंस से वादा किया कि अब वो कभी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़े। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें