फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क का खुलासा, इस वजह से बियॉन्से से मिलकर रोने लगी थीं

Sat, 26 Oct 2019 08:53 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमिलिया क्लार्क, बियॉन्से नॉलेस और जे जी - फोटो : सोशल मीडिया
'गेम ऑफ थ्रोन्स' से न सिर्फ विदेश में बल्कि देश में भी हर किसी के दिल में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क एक इंटरव्यू के बाद से सुर्खियों में हैं। एमिलिया क्लार्क ने अपने इंटरव्यू में पहली बार रॉकस्टार बियॉन्से और जे जी से मिलने का अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
एमिलिया क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एमिलिया क्लार्क ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान पहली बार बियॉन्से और जे जी से मिलीं। इसके बारे में एक टीवी शो 'द ग्राहम नोर्टन शो'  में एमिलिया ने बात की और कहा कि दोनों से मिलकर वो एक दम शॉक्ड रह गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
एमिलिया क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे एमिलिया  ने बातचीत में बताया कि बियॉन्से और जे जी को मिलकर वो इतनी खुश हो गईं थीं कि वो रोने तक लगी थीं। वहीं एमिलिया  ने ये भी खुलासा करते हुए बताया कि उस शाम उन्होंने काफी शराब पी थी, जिसके चलते जब वो उन दोनों (बियॉन्से और जे जी) से मिलीं तो भावुक हो गईं और रोने लगीं।

4 of 5
एमिलिया क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया
एमिलिया कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो उन दोनों से कुछ ऐसे मिलेंगी। वहीं अवॉर्ड शो में बुलाए जाने को लेकर भी वो काफी खुश थीं। इंटरव्यू में ही क्वीन बे से मिलने के बारे में भी एमिलिया ने अपनी भावनाएं साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमिलिया क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया
बात एमिलिया के वर्क फ्रंट की करें तो गेम ऑफ थ्रोन्स ने उन्होंने पूरे विश्व में सफलता दिलवाई। शो में वो खलीसी, ड्रैगन क्वीन, मदर ऑफ ड्रैगन्स और डिनेरियस स्टॉमबॉर्न जैसे कई नामों से जाना जाता था। वहीं एमिलिया की अगली फिल्म  'लास्ट क्रिसमस' है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जो 15 नवंबर को रिलीज होगी।

पढ़ें: EXCLUSIVE: अर्नाल्ड ने लीक की टर्मिनेटर डार्कफेट के सबसे खतरनाक सीन की डिटेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें