फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण की जंग में कूदी 'वंडर वुमन', अगली फिल्म में काम करने के लिए रखी ये शर्त

Mon, 13 Nov 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड में बीते दिनों एक्ट्रेसेज ने अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। अब इस लड़ाई में उनके साथ 'वंडर वुमन' भी खड़ी हो गई है। डीसी की 'वंडर वुमन' सीरिज से शोहरत हासिल करने वाली गैल गडोट ने यौन शोषण के खिलाफ लड़ रही महिलाओं का साथ देने का फैसाल किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
गैल गडोट ने कहा है कि जब तक 'वंडर वुमन' के प्रोड्यूसर ब्रेट रैटनर को फिल्म से हटाया नहीं जाता वह फिल्म की अगली कड़ी में काम करने के लिए तैयार नहीं होंगी। बता दें कि 'वंडर वुमन' में गैल गडोट ने प्रिंसेस डायना का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
गैल गडोट जल्द ही डीसी की अगली फिल्म 'जस्टिस लीग' में बतौर 'वंडर वुमन' ही नजर आएंगी। हालांकि उन्होंने 'वंडर वुमन' की अगली कड़ी में काम करने को लेकर बड़ी शर्त रख दी है। इससे पहले वह 'बैटमैन vs सुपरमैन' में भी नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: पत्नी से 8 साल की उम्र से प्यार करता था Justice League का ये मेंबर

4 of 5
एक सूत्र ने बताया, 'ब्रेट ने 'वंडर वुमन' की सफलता से बहुत पैसे कमाए हैं। अब गैल गडोट कह रही हैं कि वह फिल्म के सीक्वल में काम नहीं करेंगी, जब तक वार्नर ब्रॉस, ब्रेट को इस फिल्म से बाहर नहीं कर देते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूत्र ने बाताय 'गैल गडोट अपने सिद्धांतों पर खड़ी हैं। वह जानती हैं कि ब्रेट रैटनर जैसे लोगों को हैंडल करने का एक ही तरीका है, पैसे पर चोट करना। वार्नर ब्रॉस को इस मुद्दे को हल करना ही होगा। वह एक महिला के जीवन पर केंद्रीत फिल्म में ऐसे आदमी का पैसा नहीं लगाएंगे जिस पर यौन शोषण का आरोप हो।'
पढ़ें: 'फिफ्टी शेड्स फ्रीड' का ट्रेलर आउट, पहले से भी ज्यादा बोल्ड हैं फिल्म के सीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें