फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस का ऑस्कर चोरी, कुछ देर में मिली सबसे बड़ी खुशी

Tue, 06 Mar 2018 11:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Frances McDormand
90वें ऑस्कर में 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइट एबिंग, मिसौरी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस फ्रेंसिस मैकडोरमेंड की खुशियां तब गम मे ंबदल गई जब उन्हें पता चला कि उनका ऑस्कर चोरी हो गया है। जीहां  फ्रेंसिस का ऑस्कर किसी ने चुरा लिया था।
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि 4 मार्च को आयोजित हुए 90वें एकेडमी अवॉर्ड में फ्रेंसिस को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी के खत्म होने के बाद उनके अवॉर्ड को किसी ने चुरा लिया जैसे ही फ्रेंसिस को इस बात की खबर लगी उनके होश उड़ गए। लेकिन खुशी की बात यह है कि कुछ देर में ही चोर पकड़ा गया और फ्रेंसिस को उनका यह अवॉर्ड वापस मिल गया।
विज्ञापन

3 of 4
oscar
अंग्रेजी वेबसाइट में प्राकिशित खबर के मुताबिक एक 47 साल के शख्स को ऑस्कर चुराने के लिए पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चोर को पकड़ने के बाद उन्होंने फ्रेंसिस का अवॉर्ड उन्हें वापस लौटा दिया। फ्रेंसिस ने भी चोर की साथ दरियादिली दिखाते हुए चोर को छोड़ देने को कह दिया और उसके बाद फ्रेंसिस ने अपने ऑस्कर के साथ सेलिब्रेशन किया।
विज्ञापन

4 of 4
cost of the Oscars
आपको बता दें कि इस साल फ्रेंसिस को यह ऑस्कर उनकी फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइट एबबिंग, मिसोरी' के लिए मिला है।  फ्रेंसिस को दूसरी बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें