फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: भारत के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकीं ये विदेशी फिल्में, अब ओटीटी पर उठा सकते हैं लुत्फ

Tue, 23 Apr 2024 11:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विदेशी फिल्मों की फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी ज्यादा है। दूसरे देशों में बनी फिल्में बड़ी संख्या में लोग यहां देखना पसंद करते हैं। हालांकि, बहुत सी ऐसी फिल्में भी हैं, जो अपने कंटेंट की वजह से भारत में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित नहीं हो सकीं, लेकिन ओटीटी पर यह फिल्म स्ट्रीम की जा सकती है।
Jai Hanuman Poster: आग उगलते ड्रैगन के आगे गदा लिए खड़े हैं बजरंगबली, नया पोस्टर देख फैंस बोल उठे 'जय हनुमान'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे - फोटो : यूट्यूब
फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे
फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे अपने कंटेंट की वजह से काफी सुर्खियों में थी। फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी बयां करती है, जो एक बिजनेस टाइकून का साक्षात्कार लेने के बाद उसके प्यार में गिरफ्तार हो जाती है। फिल्म में काफी ज्यादा बोल्ड सीन थे, जिसकी वजह से यह कभी भारत में बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई जा सकी। हालांकि, वर्तमान में इसे नेटफ्लिक्स, जियोसिनेमा और जी5 पर स्ट्रीमिंग किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
द डा विंची कोड - फोटो : यूट्यूब
द डा विंची कोड
द डा विंची कोड विंची कोड में एक अजीबोगरीब हत्या की गहराई तक जाने के लिए एक शख्स को पेरिस से लंदन की यात्रा करते हुए दिखाया गया है। साल 2006 में आई इस फिल्म का निर्देशन रॉन हॉवर्ड ने किया था। फिल्म पर ईसाई विरोधी होने के आरोप लगे थे। फिल्म भारत में रिलीज हुई, लेकिन पंजाब, गोवा, नागालैंड, मेघालय, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में इसे बड़े पर्दे पर प्रदर्शित नहीं किया गया। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स, जी5 और प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

4 of 6
द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू  - फोटो : यूट्यूब
द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू 
द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू में एक ऐसे पत्रकार की कहानी दिखाई गई है जो 40 साल पहले गायब हुई महिला का पता लगाने के लिए एक कंप्यूटर हैकर की मदद लेता है। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में कई ऐसे सीन थे, जिनसे भारत के सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी, इन्हें हटाने के निर्देश दिया गया, लेकिन  लेकिन निर्देशक डेविड फिंचर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। इसे अब जी5 और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
डर्टी ग्रैंडपा  - फोटो : यूट्यूब
डर्टी ग्रैंडपा 
डर्टी ग्रैंडपा में पोते और दादा की कहानी दिखाई गई है। इस एडल्ट कॉमेडी में कई ऐसे सीन थे, जिसकी वजह से यह भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। हालांकि, अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लू जैस्मीन  - फोटो : यूट्यूब
ब्लू जैस्मीन 
ब्लू जैस्मीन ऑस्कर के लिए भी नामांकित की गई थी। फिल्म ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अनिवार्य धूम्रपान विरोधी संदेश का पालन करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं हो सकी। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन वुडी एलन ने किया था। ब्लू जैस्मीन को अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रही है।
Usha Uthup: पद्म भूषण पाकर भावुक हुईं उषा उत्थुप, बोलीं- हम जैसे सामान्य लोगों के लिए ये सौभाग्य की बात है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें