फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mufasa The Lion King Box Office Collection Day 22: मुफासा के नहीं थमे कदम, जानिए 22वें दिन कितना रहा कलेक्शन

Fri, 10 Jan 2025 08:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई। इस फिल्म ने अब तक शानदार कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। जानिए, 22वें दिन ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने सभी भाषाओं को मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लायन किंग’ अपने पैर जमाए हुए है। यह फिल्म हर दिन अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म को भारत में कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया गया। कुछ दिन पहले ही यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन बटोर चुकी है। जानिए, ‘मुफासा द लॉयन किंग’ का 22वें दिन का कलेक्शन क्या रहा?
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : सोशल मीडिया

22वें दिन का शुरुआती कलेक्शन 
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म ‘मुफासा द लायन किंग’ ने 127.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शुक्रवार को यानी रिलीज के 22वें दिन इस फिल्म ने अभी तक लगभग 21 लाख रुपये बटोर लिए हैं। यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
मुफासा- द लायन किंग, शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब

शाहरुख खान की डबिंग का हुआ फायदा 
फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ की कहानी दर्शकों को बांधकर रखती है, लेकिन फिल्म की डबिंग भी अच्छी है, इसलिए इस फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। भारतीय भाषाओं में नामी कलाकारों ने फिल्म को डब किया है। जैसे हिंदी में शाहरुख खान, मुफासा की आवाज बने हैं, वहीं संजय मिश्रा और श्रेयस तलपदे ने टिमोन और पुंबा जैसे कैरेक्टर को फिल्म में आवाज दी है। वहीं दक्षिण भारतीय सुपर स्टार महेश बाबू ने भी तेलुगू वर्जन में अपनी आवाज मुफासा को दी है। खासकर ‘मुफासा द लायन किंग’ के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान की आवाज दर्शकों को बहुत पसंद आई है, उनकी आवाज ने फिल्म में एक अलग जादू चला दिया है। 

4 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तोड़ दिए हैं ये रिकॉर्ड 
'मुफासा: द लायन किंग' ने अब तक भारत में शानदार कलेक्शन किया है। साथ ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। बैरी जेनकिंस डायरेक्टेड यह एनिमेटेड म्यूजिकल ड्रामा फिल्म साल 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। जबकि 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। इसके अलावा ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ का रिकॉर्ड भी कुछ दिन पहले ‘मुफासा द लायन किंग’ ने तोड़ा था।  फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 112.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि 'मुफासा: द लायन किंग' अब तक 127.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्मों का बढ़ेगा क्रेज
जिस तरह से फिल्म ‘मुफासा द लायन किंग’ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि वह आने वाले दिनों में 150 करोड़ रुपये के पार भी जा सकती है। साथ ही इस फिल्म के बाद अच्छी डब एनिमेटेड फिल्मों का क्रेज भारत में और बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें