फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fifty Shades of Grey: ओटीटी पर मौजूद हैं '50 शेड्स ऑफ ग्रे' से भी ज्यादा बोल्ड ये पांच फिल्में, अकेले में ही देखें

Sat, 09 Jul 2022 10:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
50 शेड्स ऑफ ग्रे, आइज वाइड शट - फोटो : social media
'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' हॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है, जिसके फैंस हर कहीं फैले हैं। बोल्ड, रोमांटिक और इरोटिक सीन्स के कारण 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' ने रिलीज होते ही पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी और इसने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर 550 मिलियन डॉलर्स से अधिक का कारोबार किया था। यह फिल्म लीड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन और अभिनेता जेमी डोरनैन के लिए एक गेम चेंजर साबित हुई थी। हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड कंटेंट को लेकर भी सवाल उठाए थे, लेकिन अधिकतर लोगों को यह फिल्म खासी पसंद आई थी। इस फिल्म के अब तक तीन पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं और तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहे। अगर आपको डकोटा जॉनसन और जेमी डोरनैन की फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' पसंद आई थी, तो आपके लिए ओटीटी पर इसके जैसी ही पांच फिल्में मौजूद हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
basic instinct - फोटो : social media
बेसिक इंस्टिंक्ट (अमेजन प्राइम वीडियो)
हॉलीवुड की सबसे ओपन फिल्म कही जाने वाली '50 शेड्स ऑफ ग्रे' इन दिनों चर्चाओं में हैं। फिल्म के बोल्ड सीन्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हालांकि, इससे भी पहले कई बोल्ड फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें से एक 'बेसिक इंस्टिंक्ट' नाम की फिल्म है। साल 1992 में आई इस फिल्म को हम आपको अकेले में देखना ही सजेस्ट करेंगे, क्योंकि इसमें बोल्ड सीन्स की भरमार है। संस्पेस और बोल्डनेस से भरपूर इस फिल्म को लोग काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
eyes wide shut - फोटो : social media
आईज वाइड शट (अमेजन प्राइम वीडियो/ नेटफ्लिक्स)
हॉलीवुड के सबसे नामचीन और मोस्ट हैंडसम अभिनेता टॉम क्रूज आज के समय में एक्शन हीरो की छवि रखते हैं। लेकिन वह किसी जमाने में एक रोमांटिक हीरो रहे हैं। उनकी और अभिनेत्री निकोल किडमैन की फिल्म 'आईज वाइड शट' साल 1999 में रिलीज हुई थी। जिस समय बॉलीवुड में रोमांस और एक्शन का दौर था, उस समय हॉलीवुड में खुलकर बोल्डनेस दिखाया जाता था। दोनों की इस फिल्म में कई बोल्ड सीन्स हैं, जिनमें दोनों ने अपनी अदाकारी से जान डाल दी थी। 

4 of 6
fatal attraction - फोटो : social media
फैटल एक्सट्रैक्शन (अमेजन प्राइम वीडियो)
80 के दशक में रिलीज हुई फिल्म ‘फैटल एक्सट्रेक्शन’ अपने जमाने की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक थी। साल 1987 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिखाए गए बोल्ड सीन्स ने अपनी रिलीज के समय जमकर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
secretary - फोटो : social media
सेक्रेटरी (अमेजन प्राइम वीडियो/ नेटफ्लिक्स)
हॉलीवुड की एक और फिल्म ऐसी है, जिसमें बोल्ड सीन्स की भरमार है। हम बात कर रहे हैं साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'सेक्रेटरी' की। इस फिल्म ने रिलीज के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म की कहानी ऑफिस के बॉस और उसकी सेक्रेटरी के रोमांस पर आधारित है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री इतनी लाजवाब है कि फिल्म देखते-देखते सबके पसीने छूट जाते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
365 days - फोटो : social media
365 डेज
हॉलीवुड के बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्मों में एक से बढ़कर एक इरोटिक सीन दिखाए गए हैं। 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हुई फिल्म ‘365 डेज’ की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देखकर आपको मजा आ जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें