फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर प्रॉड्यूसर पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, चुप रहने के लिए 6 करोड़ का ऑफर

Tue, 31 Oct 2017 04:51 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Twitter
मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री रोज मैकगोवान ने हॉलीवुड में मूवी मुगल के रूप में मशहूर प्रॉड्यूसर हार्वी वीनस्टीन पर होटल के एक कमरे में बलात्कार करने का आरोप लगाया था। अब अभिनेत्री रोज ने कहा है कि हाल ही में हार्वी की ओर से उन्हें चुप रहने के लिए 6.4 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। जानिए क्या था पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : Twitter
अभिनेत्री रोज ने कहा था कि हार्वी ने उनका रेप किया था और अमेजन स्टूडियो से जब उन्होंने शिकायत की थी तो स्टूडियो ने उनका शो ही बंद कर दिया था। आपको बता दें कि सोशल साइट पर वर्ल्ड वाइड #MeToo कैंपेन चर्चा में है। एक के बाद एक महिलाएं यौन उत्पीड़न की घटनाएं शेयर कर रही हैं। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब हॉलीवुड के मूवी मुगल हार्वी वीनस्टीन पर दर्जनों महिलाओं ने रेप और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : Twitter
44 साल की रोज के मुताबिक, घटना 1997 की है जो एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी। रोज ने आरोप लगाया था कि अमेजन स्टूडियो के सीईओ ने उनकी शिकायत पर एक्शन नहीं लिया, जबकि वे कहती रहीं कि उनके पास प्रूफ है।

4 of 9
- फोटो : Twitter
खास बात ये है कि रोज ने करीब एक साल पहले ही एक अनाम व्यक्ति द्वारा रेप किए जाने का खुलासा किया था। लेकिन उन्होंने तब वीनस्टीन का नाम नहीं लिया था। अब रोज ने कहा है कि उन्हें चुप रहने के लिए कुछ दिन पहले ही 6.4 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। एक्ट्रेस ने कहा है कि 'हॉलीवुड के बादशाह' माने जाने वाले शख्स के एक सहयोगी ने इस ऑफर की पेशकश की थी।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : Twitter
रोज ने कहा कि वह और भी अधिक रुपये की डील कर सकती थी। लेकिन उन्होंने हार्वी का पैसा लेने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले ये भी कहा था कि हार्वी के वकील ने उनसे कुछ दिन पहले संपर्क कर एक और ऑफर दिया था। यह ऑफर था हार्वी के सपोर्ट में बोलने के लिए कि वह अब बदल गया है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : Twitter
हार्वी वीनस्टीन पर दर्जनों महिलाओं ने रेप और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। कुछ नई महिलाओं के सामने आने के बाद आरोप लगाने वालीं महिलाओं की संख्या 60 पहुंच गई है। आपको बता दें कि ताकतवर और मशहूर शख्स हार्वी के प्रॉडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : Twitter
अमेरिका और इंग्लैंड की पुलिस ने मशहूर मूवी मुगल हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मूवी मुगल के रूप में मशहूर शख्स काफी ताकतवर था। जिसकी वजह से ज्यादातर महिलाओं ने उत्पीड़न के बाद शिकायत नहीं करने का फैसला किया। 

कई एक्ट्रेस को उसने मीटिंग या पार्टी के नाम पर होटल में बुलाया और  इसके बाद उसे मसाज करने के लिए दबाव बनाया। इस तरह से वह महिलाओं का उत्पीड़न शुरू करता था।

8 of 9
- फोटो : Twitter
हार्वी की पहुंच व्हाइट हाउस तक थी। ऐसे प्रोड्यूसर के खिलाफ यूएस एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के दो तिहाई से अधिक सदस्यों ने हार्वी को बाहर करने के पक्ष में फैसला किया। एकेडमी के इस फैसले के बाद हार्वी ऑस्कर अवॉर्ड के लिए न तो फिल्मों की अनुशंसा कर पाएगा न ही विजेता के लिए मतदान कर सकेगा।

 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : Twitter
अभिनेत्री रोज मैकगोवान ने होटल के एक कमरे में बलात्कार करने का आरोप लगाया था। वहीं एंजेलीना जोली गिनिथ पॉल्ट्रोव ने भी ऐसा ही आरोप लगाया था। यौन उत्पीड़न के बाद कई हीरोइन हार्वी वीनस्टीन से शोषित होती रही। कुछ दिनों में कई अभिनेत्रियों ने सामने आकर हार्वी वीनस्टीन पर यौन शोषण के आरोप लगाए। तब ऑस्कर अकेडमी को यह कदम उठाना पड़ा।

इस घटना के बाद बराक ओबामा हिलेरी क्लिंटन ने अपने बयानों में हार्वी वीनस्टीन की निंदा की। हिलेरी ने उन चंदों को लौटाने की बात कही जो हार्वी ने उन्हें दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें