फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood: हॉलीवुड स्टार्स ने अपने चहेतों को दिए करोड़ों के यूनिक गिफ्ट्स, पढ़कर नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

Thu, 27 Jul 2023 11:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम आपको हॉलीवुड सेलेब्स द्वारा दिए गए कुछ महंगे तोहफों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर सभी की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड सेलेब्स की अमीरी और दौलत की कोई सीमा नहीं है। दुनियाभर में मशहूर इन सितारों की इसी रईसी के बारे में समय-समय पर, मीडिया में खबरें आती रहती हैं कि वे किस तरह महंगी चीजों पर पैसा खर्च करते हैं। यहां तक कि वे अपने चहेते सेलेब्स के लिए, जो तोहफे खरीदते हैं वह भी नॉर्मल नहीं होते हैं। इन तोहफों के चलते भी इन सेलेब्स को खूब लाइमलाइट मिलती है। महंगी कारों से लेकर महंगी ज्वेलरी तक ये सितारे एक-दूसरे को बहुत कुछ देते हैं। आज हम आपको हॉलीवुड सेलेब्स द्वारा दिए गए कुछ महंगे तोहफों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर सभी की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
एंजेलिना जोली-ब्रैड पिट  
किसी जमाने में हॉलीवुड के सबसे मशहूर और चर्चित कपल रहे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने का तरीका हमेशा से ही जुदा रहा है। जब यह दोनों साथ थे तब एंजेलिना ने ब्रैड पिट को उनके 48वें जन्मदिन पर एक झरना तोहफे में दिया था। हॉलीवुड के इस मशहूर कपल ने मिलकर एक दिल के आकार का द्वीप भी खरीदा था, जो न्यूयॉर्क शहर के तट से 50 मील दूर स्थित है। 11 एकड़ का पेट्रा द्वीप एंजेलिना जोली द्वारा ब्रैड पिट को उनके 50वें जन्मदिन पर तोहफे में दिया गया था। कथित तौर पर, इस द्वीप पर एक हेलीपैड और दो आलिसान घर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कैटी पैरी - फोटो : अमर उजाला

कैटी पैरी-रसेल ब्रांड
पॉप स्टार कैटी पैरी ने अपने पूर्व पति रसेल ब्रांड को रिचर्ड ब्रैनसन के वर्जिन गैलेक्टिक अंतरिक्ष यान में एक सीट तोहफे में देकर चौंका दिया था, जिसकी दो टिकट्स की कीमत 200,000 डॉलर थी। इसकी खासियत यह थी कि इस विमान में यात्रियों को पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से पहले पांच मिनट तक एंटी-ग्रेविटी का अनुभव करने का मौका मिलता है। यह तोहफा कैटी पैरी ने ब्रांड को उनके 35वें जन्मदिन पर दिया था।  

4 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : instagram/robertdowneyjr
रॉबर्ट डाउनी जूनियर-जेमी फॉक्स  
जेमी फॉक्स और रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बीच गहरी दोस्ती है। जब रॉबर्ट डाउनी जूनियर और उनके परिवार ने मालिबू, कैलिफोर्निया में एक खेत खरीदा था, तो फॉक्स ने उन्हें दो घोड़े उपहार में दिए थे। आयरन मैन इस तोहफे को पाकर बेहद खुश हुए थे। बदले में, रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने जेमी फॉक्स को 1967 की विंटेज एल कैमिनो उपहार में दी, जिसे टोनी स्टार्क ने खुद आयरन मैन में पहना था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कारलेट जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया
स्कारलेट जॉनसन-रयान रेनॉल्ड्स
स्कारलेट जॉनसन एक शानदार हॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जितना बेहतरीन स्कारलेट अभिनय करती हैं, उतनी ही शानदार उनकी तोहफों की पसंद भी है। उन्होंने एक बार अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स को कुछ ऐसा तोहफे में दिया था, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे। रेनॉल्ड्स के 31वें जन्मदिन पर, स्कारलेट ने कथित तौर पर उनके एक मोती जैसे सफेद दांत को एक हार के रूप में गिफ्ट किया था। अभिनेत्री ने जो दांत अभिनेता को उपहार में दिया था वह ठोस सोने से जड़ा हुआ था। हालांकि, बाद में कपल ने अपनी सगाई तोड़ दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें