Emilia Clarke
- फोटो : file photo
एमिलिया क्लार्क हमेशा से ही 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में दिए न्यूड सीन्स पर बात करती रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने एक बार न्यूड सीन करने से मना कर दिया था लेकिन दबाव के बाद उन्हें ये सीन करना पड़ा। एमिलिया ने हाल ही में बताया है, 'मुझसे कहा गया था कि आप या तो आप न्यूड सीन करें या फिर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फैंस को निराश करें। एमिलिया ने ये भी बताया कि पहले सीजन के समय न्यूड सीन करते हुए वह असहज हो गई थीं। हालांकि बाद में मैंने वो सीन किए।