फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों को काला करने के लिए शू पॉलिश का इस्तेमाल करता था ये फेमस सिंगर, पीएम मोदी से हुई तुलना

Wed, 08 Jan 2020 02:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एल्विस प्रेस्ली - फोटो : Twitter
अमेरिकी गायक और अभिनेता एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) आज अगर जिंदा होते तो अपना 85वां जन्मदिन मनाते है। एल्विस को रॉक एंड रोल का किंग भी कहा जाता है। ऐल्विस का जन्म 8 जनवरी 1935 को हुआ था। उन्होंने अपना पहला गिटार 11 वर्ष की उम्र में खरीदा था। ऐल्विस शुरुआती दिनों में काफी शर्मीले थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
एल्विस प्रेस्ली - फोटो : Twitter
कहते हैं उनको गाने का पहली बार मौका 12 वर्ष की उम्र में एक लोकल रेडियो स्टेशन पर मिला था लेकिन वह इससे इतना डर गए कि उन्होंने गाने से ही मना कर दिया। 19 साल की उम्र में उन्होंने सॉन्गफेलोज नाम के gospel quartet को जॉइन करने के लिए ऑडिशन दिया लेकिन रिजेक्ट हो गए। एल्विस ने हार नहीं मानी और खुद गानों को रिकॉर्ड करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
एल्विस प्रेस्ली - फोटो : social media
एल्विस को उनके पहले गाने के लिए $4 मिले थे। इससे एल्विस ने अपनी मां को गिफ्ट दिया। एल्विस का हिट सॉन्ग 'हार्टब्रेक होटल' था जो कि 1956 में रिलीज हुआ था। यह गाना सुसाइड पर छपे एक लेख से प्रेरित था। एल्विस से जुड़ा एक दिलचस्प जानकारी यह है कि वह अपने बालों को काला कलर करने के लिए शू पॉलिश का इस्तेमाल करते थे।

4 of 5
एल्विस प्रेस्ली - फोटो : सोशल मीडिया
एल्विस प्रेस्ली के गाने ना केवल अमेरिका में बल्कि यूरोप और एशिया में भी काफी मशहूर हैं। महज 42 साल की उम्र में 16 अगस्त 1977 को एल्विस प्रेस्ली का निधन हो गया। प्रेस्ली का शव उनके घर के बाथरूम में पड़ा मिला था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जब द्विपक्षीय बैठक हुई तो डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तुलना एल्विस प्रेस्ली से कर दी। उन्होंने कहा था, 'मेरी दाईं तरफ जो बैठे हैं लोग उन्हें पसंद करते हैं। लोग पागल हो जाते हैं, वह एल्विस के अमेरिकन वर्जन हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें