फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या प्रेग्नेंट हैं 'एवेंजर्स एंडगेम' फेम एलिजाबेथ ओल्सन? बेबी बंप के साथ दिखीं अभिनेत्री; तस्वीरें वायरल

Sun, 14 Jun 2026 11:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elizabeth Olsen: क्या हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सन मां बनने वाली हैं? हाल ही में उन्हें एक रेस्टोरेंट में बेबी बंप के साथ देखा गया। उनकी तस्वीरें वायरल हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम@lizzieolsennow
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में स्कारलेट विच का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एलिजाबेथ ओल्सन को हाल ही में लॉस एंजिल्स के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। उन्होंने सफेद बटन-डाउन शर्ट पहनी थी, जिसका निचला हिस्सा थोड़ा खुला था और उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था। सड़क पर चलते हुए उन्हें अपना पेट पकड़े हुए देखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम@lizzieolsennow
बेबी बंप के साथ आईं नजर
'पीपल' मैगजीन के अनुसार अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सन प्रेग्नेंट हैं और अपने म्यूजिशियन पति रॉबी अर्नेट के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एलिजाबेथ ओल्सन और रॉबी अर्नेट ने 2017 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा था। यह कपल 2017 में मैक्सिको में छुट्टियां मनाते समय एक कॉमन दोस्त के जरिए मिला था। 'पेज सिक्स' के अनुसार, अगले ही साल वे साथ रहने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम@lizzieolsennow
2021 में लिया पति का नाम
2019 में उनके सगाई करने की खबरें आईं और एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि भी की। जून 2021 में, ओल्सन ने एक इंटरव्यू के दौरान अर्नेट को अपना पति कहकर सबको चौंका दिया। उन्होंने 'लिटिल मिस' बुक सीरीज की एक किताब की ओर इशारा करते हुए कहा 'मैंने अभी देखा कि मेरे पति ने 'लिटिल मिस मैजिक' रखी है।'

4 of 5
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम@lizzieolsennow
2022 में की शादी की पुष्टि
आखिरकार 2022 में एक्ट्रेस ने पुष्टि की कि उन्होंने और अर्नेट ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 'पेज सिक्स' के अनुसार, उन्होंने कहा, 'हमने चुपचाप शादी की और फिर बाद में एक और शादी की। यह कोविड से पहले की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम@lizzieolsennow
एलिजाबेथ ओल्सन का काम
एलिजाबेथ ओल्सन, जिन्होंने 2011 की इंडिपेंडेंट फिल्म 'मार्था मार्सी मे मार्लीन' से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब से कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में स्कारलेट विच की भूमिका के लिए पहचाना जाता है। ओल्सन ने डिज्नी के 2021 के शो 'वांडाविजन' में स्कारलेट विच का किरदार निभाया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें