डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस', मार्वल स्टूडियोज साल 2016 की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' का दूसरा पार्ट है। भारत के सिनेमाघरों में फिल्म 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। आगामी फिल्म सैम राइमी द्वारा निर्देशित है। फिल्म वहां से शुरू होती , जहां से स्टीफन स्ट्रेंज ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में मल्टीवर्स का दरवाजा खोल दिया था। 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में, स्ट्रेंज को पुराने और नए साथियों के साथ टीम बनाते हुए देखा जाएगा क्योंकि वह एक फिल्म में एक नए विलेन का सामना करने के लिए मल्टीवर्स में एंट्री लेने वाला है। बेनेडिक्ट और एलिजाबेथ ऑलसेन के अलावा, फिल्म में चिवेटेल एजिोफोर, बेनेडिक्ट वोंग, जोचीतल गोमेज, माइकल स्टोलबर्ग और राशेल मैकएडम्स भी हैं।