शेयरों में भारी गिरावट
नेटफ्लिक्स के मुनाफे में गिरावट के चलते इसके शेयरों में साल की शुरुआत में आई जबरदस्त गिरावट के बाद इस बार झटका डिज्नी को लगा है। कंपनी के शेयरों में इसके अपने वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही के नतीजे आने के बाद भारी गिरावट आई और इस गिरावट ने ही कंपनी के सीईओ बॉब चेपक को अपने सारे कर्मचारियों को मेल करने पर विवश किया। हालांकि बाद में इन शेयरों में सुधार भी हुआ लेकिन कंपनी प्रबंधन का मानना है कि शेयर धारकों की उम्मीदों से ज्यादा जो भी रकम खर्च हुई है, वह कंपनी की तरक्की और ओटीटी बाजार में नेटफ्लिक्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ने के लिए जरूरी है।
Shahrukh Khan: एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से नहीं लिया गया कोई जुर्माना! जानिए कस्टम अधिकारी ने क्या कहा
नई भर्तियों पर पूरी तरह रोक
डिज्नी की आर्थिक हालात खराब होने के पीछे कुछ बड़ी कंपनियों का स्वामित्व हासिल करने में खर्च हुई रकम के अलावा कंपनी के आर्थिक प्रबंधन पर भी विशेषज्ञों ने टिप्पणियां की हैं। कंपनी ने इसी के चलते अब नई भर्ती पर पूरी तरह रोक लगा दी है और कंपनी की अलग अलग शाखाओं में मोटा वेतन ले रहे उन अधिकारियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है जिनके फैसलों से हाल के दिनों में कंपनी को काफी नुकसान पहुंचा। जांच के दायरे में आया ऐसा ही एक निर्णय कंपनी के मुंबई स्थित कार्यालय की तरफ से हॉटस्टार पर शुरू किए ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ का है।
Weekly Wrap: मां बनीं आलिया-बिपाशा और शाहरुख पर सात लाख का जुर्माना, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 खबरें
हॉटस्टार की खरीद जांच के घेरे में
डिज्नी के स्वामित्व में आने के बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज के तमाम शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी इसीलिए की गई थी कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज निर्माताओँ के साथ मिलकर कंपनी को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान पहुंचाया। इन दोनों निर्माताओं ने इसके बदले में संबंधित अधिकारियों को काफी लाभ भी पहुंचाया था। इसी तर्ज पर इस साल हो रही ऑडिट में पाया गया है कि कंपनी के मौजूदा प्रबंधन ने तमाम हिंदी फिल्मों की खरीद से पहले उनके बारे में ठीक से पड़ताल नहीं की। जानकारी के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर हालिया रिलीज फिल्म ‘कठपुतली’ को केस स्टडी के रूप में लेते हुए उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन्होंने फिल्मों की लागत से कहीं ज्यादा रकम देकर उनके सीधे ओटीटी प्रसारण के अधिकार खरीदे।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘ऊंचाई’ से आगे निकली सामंथा की ‘यशोदा’, जानें ब्लैक पैंथर का कैसा रहा हाल
सीईओ ने भेजा स्पष्ट संदेश
डिज्नी के सीईओ बॉब चेपक ने इस बारे में अपने कर्मचारियों व अधिकारियों को स्पष्ट संदेश भेजा है। संदेश के मुताबिक, ‘कंपनी अपने प्रदर्शन की सघन समीक्षा कर रही है और कुछ स्टाफ की कमी इस समीक्षा का हिस्सा है। हालांकि, इसके चलते गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और न ही कंपनी की अजेय संगठित शक्ति पर कोई आंच आने दी जाएगी। लेकिन, हमें तय करना होगा कि कंपनी में निवेश होने वाली रकम से न सिर्फ दर्शकों को फायदा पहुंचे बल्कि इससे कंपनी को भी मुनाफा होना चाहिए।’
Juhi Chawla: जय मेहता नहीं आज सलमान खान की पत्नी होतीं जूही चावला, जानें क्यों नहीं बनी बात