डिज्नी अपनी स्थापना के बाद से ही दुनिया भर में प्रशंसकों का पसंदीदा बना हुआ है। हर गुजरते दिन के साथ डिज्नी फिल्म फ्रेंचाइजी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना विस्तार करती नजर आ रही है। सुपरहीरो फिल्मों से लेकर एनिमेटेड फिल्मों तक, रचनाकारों ने इसकी लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी है। भारत में, डिज्नी के बहुत सारे वफादार प्रशंसक हैं, जिन्होंने इनकी फिल्मों पर असीम प्यार की वर्षा की है। इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला है। आइए आज डिज्नी की उन फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं, जिन्होंने भारतीय दर्शकों का दिल जीता और डिज्नी की जेब को भारी बना दिया-