जॉनी डेप-केमिली वास्केज
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियन साइट ने किया दावा
माफीनामा का यह दावा एक ऑस्ट्रेलियाई साइट ने किया है। इसके मुताबिक, डिज्नी ने जॉनी को माफीनामा भेजा है। इतना ही नहीं, कंपनी ने उन्हें पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में जैक स्पैरो के रूप में वापसी के लिए 2,535 करोड़ रुपये की पेशकश भी की है। साइट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बारे में कहा, 'मुझे पता है कि कॉर्पोरेट ने उन्हें गिफ्ट के साथ एक लेटर भेजा है, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं कि यह एक्टर तक कैसे भेजा गया है। मैं जो आपको बता सकता हूं वह यह है कि स्टूडियो ने जैक स्पैरो को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। उम्मीद है कि जॉनी उन्हें माफ कर देंगे और इस कैरेक्टर के लिए वापस आएंगे।'