हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डेमी मूर ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई चौंका देने वाली बातें शेयर कीं। डेमी टीवी शो 'गुड मार्निंग अमेरिका' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि 15 साल की उम्र में उनकी मां ने उन्हें 500 डॉलर में किसी शख्स को बेच दिया था। जिसने उनका रेप भी किया। डेमी ने बताया कि उनकी मां बहुत शराब पीती थीं ।
विज्ञापन
2 of 5
demi moore
- फोटो : social media
इसके चलते डेमी की मां ने एक बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी । डेमी ने बाद में ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अगर उनकी मां होश में होतीं तो उस शख्स को रेप करने की इजाजत देतीं । डेमी अपने इस बयान के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । सोशल मीडिया पर कोई उनके साथ सहानुभूति जता रहा है तो कोई उनसे सवाल भी पूछ रहा है ।
विज्ञापन
3 of 5
demi moore
- फोटो : social media
इससे पहले डेमी ने हार्पर्स बाजार को दिए इंटरव्यू में बताया कि एस्टन कुचर ने शादी के बाद उन्हें धोखा दिया । डेमी ने एस्टन से साल 2005 में शादी की थी । ये डेमी की तीसरी शादी थी । एस्टन, डेमी से 15 साल छोटे हैं । डेमी ने बताया था कि उनके पति एस्टन उन्हें बाथटब में दो महिलाओं के साथ मिले थे और वह उन्हें धोखा दे रहे थे ।
4 of 5
demi moore
- फोटो : social media
डेमी और एस्टन का रिश्ता साल 2013 में टूट गया था । डेमी की कुल तीन शादियां हुईं । उनकी पहली शादी फ्रेडी मूर के साथ साल 1980 में हुई और 5 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया । 1987 में डेमी ने ब्रूस विल्स के साथ शादी की और साल 2000 में दोनों अलग हो गए ।
डेमी ने गर्भ में अपने बच्चे को खो देने के बारे में भी बात की । डेमी ने कहा, "मेरे लिए ये बहुत जरूरी था कि मैं नेचुरल चाइल्डबर्थ करूं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मैं हर एक पल को महसूस करना चाहती हूं। इसके साथ मुझे दर्द भी झेलना था। ईमानदारी से कहूं तो मैं अपनी जिंदगी का एक भी लम्हा मिस नहीं करना चाहती थी, चाहे उसका मतलब दर्द को महसूस करना ही क्यों न हो।"