'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने ओटीटी पर भी तोड़े रिकॉर्ड
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की ओटीटी दस्तक 12 नवंबर को डिज्नी+ पर हुई। वहीं, डिज्नी के अनुसार, मार्वल स्टूडियोज की फिल्म को छह दिनों की स्ट्रीमिंग के दौरान वैश्विक स्तर पर तकरीबन 2.5 लाख (19.4 मिलियन) बार देखा गया। इस तरह यह साल 2023 की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' के बाद दुनिया भर में डिज्नी+ पर सबसे ज्यादा देखी गई लाइव एक्शन फिल्म बन गई है। तुलना के लिए, डिज्नी ने सितंबर में बताया कि एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट 2' ने डिज्नी+ पर अपने पहले पांच दिनों में 30.5 मिलियन व्यूज हासिल किए।