फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कैसे सिर्फ '21 साल' की है ये बुजुर्ग महिला, 'डेडपूल' अभिनेता ने दी जन्मदिन की बधाई

Sat, 29 Feb 2020 04:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Arlene Manko - फोटो : ट्विटर
इस साल का फरवरी महीना उन लोगों के लिए बेहद खास है जिनका जन्म लीप ईयर में हुआ है। यानि फरवरी माह की 29 तारीख को। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दिन चार साल में एक बार आता है। जिन लोगों का आज जन्म होता है, वह इसका जश्न मनाने के लिए चार साल इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Arlene Manko - फोटो : ट्विटर
84 साल की Arlene Manko आज अपना '21वां जन्मदिन' यानी अपने जन्म के बाद 21वीं बार आई 29 फरवरी को मना रही हैं। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स ने उन्हें लीगल शराब ऑफर की है। क्योंकि शराब पीने की आधिकारिक उम्र 21 साल है। हालांकि यह एक विज्ञापन है।

 
विज्ञापन

3 of 4
Arlene Manko - फोटो : ट्विटर
रेनॉल्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें Arlene Manko कहती हुई दिख रही हैं- वह तकनीकी रूप से जब पांच साल की थी जब उनकी शादी हुई और 10 साल की उम्र में उनके सात बच्चे हो गए थे। Arlene वीडियो में अपने बर्थडे की तैयारी करती दिख रही हैं और लीगली शराब पीने के लिए बहुत खुश दिखाई दे रही हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
Deadpool
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें रेनॉल्ड्स को डेडपूल एक्टर के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें