ब्लैक एडम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘ब्लैक एडम’ डीसी कॉमिक्स की एक एंटी-हीरो कहानी है जिसमें ड्वेन भूमिका की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें पियर्स ब्रॉसनन, नूह सेंटीनो, एल्डिस हॉज, सारा शाही और मरवान केंजारीने भी काम किया है। दरअसल फिल्म की लागत और मुनाफे को लेकर ट्रोल्स तब हरकत में आए जब चर्चित पत्रिका ‘वरायटी’ ने एक सूत्र के हवाले से लिखा कि इस फिल्म के चलते वार्नर ब्रदर्स को 100 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान होगा। ड्वेन ने इससे इनकार किया और कहा कि फिल्म ने मार्वल की इसी तरह की फिल्म के मुकाबले बहुत अच्छा व्यवसाय किया है।’