फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constance Wu: यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं 'क्रेजी रिच एशियन्स' फेम अभिनेत्री, किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 24 Sep 2022 11:43 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'क्रेजी रिच एशियन्स' में अपनी भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली एशियाई अभिनेत्री कॉन्टेंस वू ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा है। उन्होंने बताया कि कॉमेडी शो 'फ्रेश ऑफ द बोट' के दौरान उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
1 of 1
'क्रेजी रिच एशियन्स' स्टार अभिनेत्री कॉन्टेंस वू - फोटो : social media
फिल्म 'क्रेजी रिच एशियन्स' में अपनी भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली एशियाई अभिनेत्री कॉन्टेंस वू ने हाल ही में एक खुलासा कर सबको चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि जब अपने पहले कॉमेडी शो 'फ्रेश ऑफ द बोट' को कर रही थीं तो इस दौरान उनके साथ एक निर्माता द्वारा उनका यौन किया गया और साथ ही उन्हें धमकी का सामना भी करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने वाशिंगटन डीसी में अटलांटिक फेस्टिवल के मंच पर अपने अपीरियंस के दौरान इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया की पहले दो सीजन के समय यौन उत्पीड़न और धमकी मिलने के बाद भी अपना मुंह बंद रखा, क्योंकि दो सीजन में सफल होने के बाद उन्हें डर था कि वह अपने काम को न खो दें।

कॉन्सटेंस वू इस समय अपनी किताब 'मेकिंग ए सीन' को लेकर चर्चा में हैं, वह इस किताब के विमोचन के दौरान बात कर रही थीं। एक्ट्रेस ने कॉमेडी शो के दौरान अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा- "आखिरकार मुझे एहसास हुआ कि इस बारे में बात करना जरूरी था, ये शो अमेरिकियों के लिए ऐतिहासिक था और मुझे इस शो पर गर्व है। मैं हमारा प्रतिनिधित्व खराब नहीं करना चाहती थी"।

जो उन्होंने शो के नवीनीकरण के बारे में किए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक नई शुरुआत चाहती थी और मुझे उन कड़वी यादों के साथ शो को शुरू करने की जरूरत नहीं थी। कुछ लोगों को पता था कि उत्पीड़न हो रहा है । वह मेरे साथ दोस्त होने के नाते मेरा उत्पीड़न कर रहा था उसके साथ हर बार विश्वासघात जैसा महसूस होता था। मैं शो में क्रू के हर सदस्य से प्यार करती थी और मुझे उसमें काम करना पसंद था और उन सब  चीजों के बाद एक नई शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि एक्ट्रेस ने निर्माता का नाम के बारे में कोई खुलासा नहीं  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें