फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोशल डिस्टेंस' पर बनी हैं ये पांच फिल्में, नहीं देखी तो अभी मौका है देख लीजिए, सभी हैं एक से बढ़कर एक

Tue, 24 Mar 2020 07:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
social distancing Movies - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लगभग पूरा देश लॉकडाऊन कर दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि हम सभी को सामाजिक दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। इसके लिए जितना हो सके घर में ही रहने की कोशिश करें। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पांव पसार लिये हैं। दुनिया में अब तक तीन लाख अस्सी हजार से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ऐसे में आइए बताते हैं आपको ऐसी फिल्मों के बारे में जो
विज्ञापन

2 of 6
home alone - फोटो : social media
होम अलोन
होम अलोन 1990 में बनी एक अमेरिकी हास्य फिल्म थी। सोशल डिस्टेंस पर आधारित इस फिल्म में केविन नाम का लड़का परिवार की गलती की वजह से घर में अकेला रह जाता है। घर में अकेला रहने के कारण वह बहुत सी शरारतें और मस्ती करता है और बहुत खुश होता है। यहां तक कि वह घर के जरुरी सामान लाने खुद बाजार जाता है। घर में किसी के न होने की खबर जब चोरों को लगती है तो वह चोरी करने घर में जाते हैं। लेकिन केविन अपनी बुद्धि और चतुराई से चोरों को मजा चखाता है और पुलिस को बुलाता है। सुबह होने के साथ ही उसके परिवार वाले आ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Cast Away - फोटो : social media
कास्ट अवे
टॉम हैंक्स स्टारर इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है। चक नोलेंड नाम का सिस्टम एनालिस्ट का प्लेन किसी आइलैंड पर गिर जाता है जिसके बाद चक वहां से निकलने की हर संभव कोशिश करता है लेकिन वहां से बाहर नहीं आ पाता। आइलैंड पर चक एक बास्केटबॉल को अपना दोस्ट बनाकर उससे बातें करते है। सालों बाद वह इस आइलैंड से बाहर निकल पाता है। यह फिल्म सामाजिक दूरी को अच्छी तरह परिभाषित करती है।

4 of 6
Gravity - फोटो : social media
ग्रेविटी
अल्फोंसो कुआरोन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ग्रेविटी' भी सोशल डिस्टेंस पर आधारित थी। सांड्रा बुलॉक और जॉर्ज क्लूनी ने ग्रेविटी में एस्ट्रानॉट और डॉक्टर की मुख्य भूमिका निभाई है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में अंतरिक्ष से धरती में आने के लिए एस्ट्रानॉट को किन परेशानियों का समाना करना पड़ता है उससे रूबरू कराया गया है। 86वें एकाडमी अवार्ड के दौरान, फिल्म ग्रैविटी ने दस अलग-अलग अकाडमी अवार्ड की श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते थे।
विज्ञापन

5 of 6
Another Earth - फोटो : social media
अनदर अर्थ
2011 में रिलीज हुई फिल्म अनदर अर्थ का निर्देशन माइक केहिन (Mike Cahill) ने किया था। फिल्म में रोडा का किरदार निभाने वाली Brit Marling दूसरी पृथ्वी में जाकर अपने पूर्व जीवन से खुद को दूर कर लेती है और बाद में उस व्यक्ति के साथ प्यार कर बैठती है जिसके परिवार की उसने हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Her - फोटो : social media
हर
स्पाइक जॉनज़ के रोमांटिक ड्रामा में वाकिन फिनिक्स ने थियोडोर ट्वॉम्बली की भूमिका निभाई जो एक ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्यार में पड़ जाता है, जिसकी आवाज स्कारलेट जोहानसन ने दी थी। जिसे न तो वह देख सकता है और न ही पकड़ सकता है। जब वह इस रिश्ते में आगे बढ़ता है तो उसे इस बात का अहसास होता है कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ है जो शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें