कोरोना वायरस
- फोटो : SELF
बता दें चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरे देशभर में जारी है। इस वायरस से अब तक 5080 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 83 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। कर्नाटक के कलबुर्गी और दिल्ली में एक-एक बुजुर्ग की मौत भी हुई है। दुनियाभर में 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के दिन-ब-दिन बढ़ते प्रकोप के कारण विश्वभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।