फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज परफॉरमेंस के दौरान ही हो गई इस कॉमेडियन की मौत, लोग मजाक समझकर हंसते रहे

Sat, 13 Apr 2019 11:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ian Cognito
ब्रिटिश कॉमेडियन इयान कॉग्निटो की शो परफॉरमेंस के दौरान ही मौत हो गई। उनका असली नाम पॉल बर्बरी था। 11 अप्रैल, 2019 को वह परफॉर्म कर रहे थे, और उसी दौरान उनकी मृत्यु हुई। 60 साल के कॉग्निटो की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
विज्ञापन

2 of 5
Ian Cognito
लोन वुल्फ कॉमेडी क्लब के मालिक एंड्रयू बर्ड ने बताया कि बाइचेस्टर के एटिक बार में वहां मौजूद दर्शकों को पहले लगा कि कॉग्निटो मजाक कर रहे हैं। वे इस बात से बेखबर थे कि इयान को दिक्कतें हो रही थीं। अपने शो के दौरान इयान वहां मौजूद स्टूल पर बैठ गए और जोर-जोर से सांस लेने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
Ian Cognito
इसके बाद वे पांच मिनटों तक बिना कुछ बोले बैठे रहे। वहां मौजूद ऑडियन्स उनके बर्ताव को देखकर हंसती जा रही थी। उन्होंने बताया- जब हम मंच पर गए और उसकी बांह छुई तो लगा वो अभी उठ कर धप्पा करने वाले हैं लेकिन फिर कुछ देर बीत जाने बाद एहसास हुआ कि हम गलत थे।

4 of 5
Ian Cognito
एम्बुलेंस मंगवाई गई लेकिन तब तक कॉग्निटो दुनिया छोड़ के जा चुके थे। इस त्रासदी पर बात करते हुए एंड्रयू बर्ड ने बताया कि कॉग्निटो इस शो के शुरू होने से पहले तक अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन उन्होंने स्टेज पर जाने की इच्छा जाहिर की। मुझे लग रहा था कि ये शो काफी जबरदस्त होने वाला है कि तभी ये सब हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ian Cognito
बर्ड ने बताया कॉग्निटो ने स्टेज पर ही अपनी सेहत को लेकर जोक मारते हुए कहा था मान लीजिए अभी मैं आप सबके सामने ही मर जाऊं लेकिन किसे पता था कि उनकी बात सच होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें