थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वल की पांच फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अब तक चार फिल्में 'एवेंजर्स एंडगेम', 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर', 'स्पाइडरमैन नो वे होम' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' 100 करोड़ क्लब में शामिल थीं। वहीं, अब 'थॉर: लव एंड थंडर' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली मार्वल की पांचवीं फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 79.07 करोड़, दूसरे में 14.46 करोड़, तीसरे में 4.34 करोड़, चौथे में 1.69 करोड़ और पांचवे हफ्ते में 46 लाख की कमाई की है।