एक यूजर ने लिखा, 'रेस्ट इन पीस टू कार्लो बोनोमी, वह व्यक्ति जिसने पिंगू के नाम से प्रसिद्ध छोटे पेंगुइन को आवाज दी थी। मैं आपका नॉट नॉट कभी नहीं भूलूंगा।' अन्य यूजर ने लिखा, कार्लो, आप मेरे (शुरुआती) बचपन की कई प्रतिभाओं में से एक थे, जो हर एक 'पिंगू' कैरेक्टर को अपनी वॉइस और साउंड इफेक्ट प्रदान करते थे। प्यारा पेंगुइन हमेशा आपकी विरासत का हिस्सा रहेगा। मेक-मेक (मेरा मतलब है नॉट-नॉट)!
पिंगू, बच्चों का टीवी शो है, जिसका प्रसारण 1986 से 2006 के बीच हुआ था। पेंगुइन, पिंगू, अंटार्कटिका के एक इग्लू में अपने पिता, माता और छोटी बहन के साथ रहता था। इसके कैरेक्टर्स कॉमेडिक रैंबल्स के साथ बात करते थे।