Cameron Diaz-Back In Action: कैमरून डियाज ने अभिनय में वापसी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे मातृत्व ने उनके पेशे के प्रति उनका नजरिया बदल दिया।
विज्ञापन
1 of 5
मातृत्व ने बदला कैमरून डियाज का नजरिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज ने एक दशक के बाद फिल्म 'बैक इन एक्शन' के जरिए फिल्मों में फिर से वापसी की है। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उनके मातृत्व ने उनका नजरिया बदल दिया।
विज्ञापन
2 of 5
ब्रेक के बाद फिर से की फिल्मों में वापसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
अपनी हालिया नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म 'बैक इन एक्शन विद जैमी फॉक्स' के प्रचार के दौरान उन्होंने बताया, "बच्चे होने के बाद, शादी के बाद, जिंदगी बिल्कुल बदल जाती है और आप एक अलग व्यक्ति बन जाते हैं।"
विज्ञापन
3 of 5
बैक इन एक्शन में नजर आईं कैमरून डियाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
कैमरून ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ रहते हुए पहले कभी कोई फिल्म नहीं बनाई। कैमरून की शादी बेन्जी मैडेन से हुई है और उनकी एक बेटी, रेडिक्स, जो सिर्फ 5 साल की है और एक बेटा है, जिसका नाम कार्डिनल है, जिसका जन्म 2024 में हुआ।
4 of 5
जैमी फॉक्स के साथ फिल्म में नजर आईं कैमरून
- फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
कैमरून ने अपने अभिनय में वापसी को लेकर बताया कि कैसे उनके सह-कलाकार ने उनके इस फैसले में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "आप जेमी फॉक्स को 'ना' कैसे कह सकते हैं?" उन्होंने बताया कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति होता जिसके साथ वह फिल्म सेट पर घूमना और हंसना पसंद करती, तो वह फॉक्स ही हैं। अपने ब्रेक के दौरान, कैमरून ने बताया कि उन्होंने उस समय सिर्फ अपने परिवार और अपने ब्रांड, एवलीन को प्राथमिकता दी।
नेटफ्लिक्स पर 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई बैक इन एक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@camerondiaz
कथित तौर पर कैमरून ने कहा, "मैं बस हर दूसरी मां की तरह जीवन जीने की कोशिश कर रही हूं। मैं बस इसे जारी रखने की कोशिश कर रही हूं।" फिल्म बैक इन एक्शन में कैमरून डियाज, एक पूर्व सीआईए जासूस एमिली की भूमिका निभा रही हैं। 'बैक इन एक्शन' नेटफ्लिक्स पर 17 जनवरी 2025 को रिलीज हो चुकी है।