बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। किसी बुरी खबर से फैंस को जबरदस्त झटका भी लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की मौत की खबर सामने आई। ये खबर सुनने के बाद ब्रिटनी के फैंस स्तब्ध रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन
हादसे में पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की मौत, आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली ये खबर
2 of 5
ब्रिटनी स्पीयर्स
सोनी म्यूजिकल ग्लोबल के ट्विटर अकाउंट से ब्रिटीनी की मौत की खबर ट्वीट की गई। ट्वीट में लिखा था, 'ब्रिटनी स्पीयर्स की एक हादसे में मौत हो गई है। जल्द ही आगे की जानकारी देंगे। ईश्वर ब्रिटनी स्पीयर्स की आत्मा को शांति दे 1981-2016 ।'
विज्ञापन
हादसे में पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की मौत, आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली ये खबर
3 of 5
ब्रिटनी स्पीयर्स
ट्विटर पर आते ही ये मैसेज आग की तरह फैल गया। खबर सुनते ही ब्रिटनी के फैंस पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। कई फैंस ने तो ये भी कह डाला कि ब्रिटनी नहीं रहीं तो वो भी मर जाएंगे। लेकिन कुछ देर बाद ही पता चला कि ब्रिटनी की मौत की खबर महज एक अफवाह है।
हादसे में पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की मौत, आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली ये खबर
4 of 5
ब्रिटनी स्पीयर्स
दरअसल, सोनी ग्लोबल म्यूजिक का अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसके बाद ट्वीट कर गलत खबर फैलाई गई थी। सोनी ग्लोबल म्यूजिक के हैक किए गए ट्विटर पेज पर सोमवार सुबह दो ट्वीट किए गए। फैंस को ये जानकर तसल्ली हुई कि ब्रिटनी पूरी तरह से ठीक हैं।
हादसे में पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की मौत, आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली ये खबर
5 of 5
ब्रिटनी स्पीयर्स
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स की मौत की झूठी खबर वायरल हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या राय के सुसाइड की कोशिश करने की खबर भी आई थी। जो कि पूरी तरह से झूठी थी।