lady gaga
स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान दिखी लेडी गागा और ब्रैडली कूपर की सिजलिंग केमेस्ट्री
लेडी गागा को उनके करियर का पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला। म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अ स्टार इज बार्न' के गाने Shallow को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। इतना ही नहीं अवॉर्ड नाइट में लेडी गागा और ब्रैडली कूपर ने स्टेज पर परफॉर्म भी दी। इस खास परफॉर्मेंस के दौरान उनकी रोमांटिक केमेस्ट्री भी देखने को मिली। परफॉर्मेंस के दौरान ब्रैडली कूपर, लेडी गागा के करीब बैठे हुए थे। गाना गाते हुए लेडी गागा ब्रैडली कूपर के इतने करीब आ गईं कि ऐसा लगा मानों दोनों एक दूसरे को किस करने वाले हैं। ये परफॉर्मेंस काफी स्टीमी, पैशनेट और इंटीमेट रही।