फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस से करीबियां बढ़ाने को बेताब हैं ब्रैड पिट, जानिए कौन है निशाने पर

Wed, 29 Nov 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
brad pitt
हॉलीवुड में 'ब्रैंजेलिना' के नाम से मशहूर हुई जोड़ी ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के अलग होने पर उनके फैंस का दिल टूट गया था। इसी साल अलग हुए ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने तलाक को बेहद बुरा अनुभव बताया लेकिन अब ब्रैड पिट ने अपने इस रिश्ते को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है।

पढ़ें: Avengers: Infinity War के एक्टर से हुई बड़ी भूल, लाइव चैट के दौरान Leak कर दिया फिल्म का पोस्टर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
File pic
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ब्रैड पिट ने कहा, 'एंजेलिना की वजह से अपनी पहली पत्नी जेनिफर एनिस्टन को छोड़ना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि जेनिफर को वो कितना प्यार करते हैं।' उन्होंने अपने दोस्तों से भी इस पर चर्चा की।
विज्ञापन

3 of 5
brad pitt - फोटो : brad pitt
ब्रैड पिट से अलग होने के बाद जेनिफर ने जस्टिन थेरॉक्स से शादी की। ब्रैड ने बताया कि हालांकि इस दौरान उन्होंने कभी भी जेनिफर को दोबारा लौटने के लिए नहीं कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैड अभी भी जेनिफर से उतना ही प्यार करते हैं। बता दें कि बैड पिट ने 2005 में जेनिफर से तलाक लिया था।

4 of 5
brad pitt - फोटो : brad pitt
ब्रैड ने आगे बताया कि ना केवल पर्सनल जिंदगी में बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी जेनिफर एक बेहतरीन पार्टनर थीं। वह उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्मों और टीवी शोज के जितने भी मामले होते थे वो काफी सुलझे हुए तरीके से देखती थीं। ब्रैड पिट ने 2001 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैड पिट और एंजेलिना जोली
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ अपने बहुचर्चित तलाक पर बात करते हुए कहा कि शादी टूटने का बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ा। 15 वर्षीय बेटे मैडोक्स को लेकर हुए विवाद के बाद एंजेलिना जोली ने तलाक की अर्जी दायर की थी। इसकी एफबीआई और 'लॉस एंजिलिस काउंटी डिपार्टमंट ऑफ चिल्ड्रेन एंड फैमली सर्विस्ज' ने जांच भी की थी। अंतत: एजेंसी ने पिट को क्लीनचिट दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें