बुलेट ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या है फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’
डेविड लीच निर्देशित फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ कोटारो इसाका के लिखे एक जापानी उपन्यास मारिया बीटल पर आधारित है जिसे अंग्रेजी में बुलेट ट्रेन के नाम से प्रकाशित किया गया। फिल्म की कहानी ये है कि जिंदगी से ऊब चुके एक प्रशिक्षित कातिल लेडी बग को उसकी हैंडलर बुलेट ट्रेन पर भेजती है एक ब्रीफकेस लेने के लिए। ट्रेन टोकयो से क्योटो जा रही है और उसके इस मिशन को विफल करने के लिए ट्रेन पर ही कोई आधा दर्जन कातिल और मौजूद हं। फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा जोएई किंग, आरॉन टेलर जॉनसन, ब्रायन टारी हेनरी, एंड्र्यू कोजी, हिरोयूकी सनाडा, माइकल शैनन और तमाम दूसरे सितारों के अलाव सैंड्रा बुलक भी एक खास किरदार में दिखेंगी।