फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल साथ रहने के बाद अलग होगा ये मशहूर कपल, पर 6 बच्चों का क्या होगा?

Wed, 21 Sep 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हॉलीवुड के हॉट कपल एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। एंजेलीना ने तलाक के लिए एप्लीकेशन फाइल कर दी है। 10 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने दो साल पहले ही फ्रांस में शादी की थी। दोनों के 6 बच्चे हैं जिनमें से तीन गोद लिए हुए हैं। हाल ही में ब्रैड पिट का नाम दो हीरोइनों के साथ जोड़ा गया। सूत्रों के अनुसार तलाक के फैसले की वजह यही हीरोइनें बन रही हैं। 
विज्ञापन

12 साल साथ रहने के बाद अलग होगा ये मशहूर कपल, पर 6 बच्चों का क्या होगा?

2 of 8
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एंजेलीना ने मंगलवार को डिवोर्स के लिए एप्लीकेशन फाइल कर दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि ब्रैड पिट से उनके मतभेद अब कभी सुलझाए नहीं जा सकते। इसलिए तलाक ही आखिरी रास्ता बचता है। आपको बता दें कि पिट की उम्र 53 साल है जबकि एंजेलीना 41 की हैं। जोली और पिट ने अगस्त 2014 में शादी की थी। वो 2004 से लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों जुलाई में आखिरी बार साथ नजर आए थे।
विज्ञापन

12 साल साथ रहने के बाद अलग होगा ये मशहूर कपल, पर 6 बच्चों का क्या होगा?

3 of 8
हालांकि पिट की तरफ से तलाक के बारे में अब तक कोई खबर नहीं आई है। वो फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं एंजेलीना जोली पिछले जुलाई महीने से बहुत परेशान हैं और काफी स्मोकिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पिट की पहली पत्नी जेनिफर एनिस्टन से भी मुलाकात की थी।

12 साल साथ रहने के बाद अलग होगा ये मशहूर कपल, पर 6 बच्चों का क्या होगा?

4 of 8
रिपोर्ट के मुताबिक एंजेलीना ने कोर्ट में दी गई एप्लीकेशन में अपने 6 बच्चों की कस्टडी मांगी है। आपको बता दें कि ये कपल अब तक अलग-अलग देशों के तीन बच्चों को गोद ले चुका है जबकि तीन बच्चों को एंजेलीना ने खुद जन्म दिया है। वहीं पिट भी बच्चों को अपने साथ ही रखना चाहते हैं। लेकिन एंजेलीना का आरोप है कि पिट एक अच्छे पिता का फर्ज नहीं निभा सकते। 
विज्ञापन

12 साल साथ रहने के बाद अलग होगा ये मशहूर कपल, पर 6 बच्चों का क्या होगा?

5 of 8
एंजेलीना तलाक की वजह पिट का बच्चों के प्रति फर्ज अदा न करना बता रही हैं। जबकि दोनों के तलाक के बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा बातें पिट के दूसरी महिलाओं से संबंधों को लेकर हो रही हैं।
विज्ञापन

12 साल साथ रहने के बाद अलग होगा ये मशहूर कपल, पर 6 बच्चों का क्या होगा?

6 of 8
पिट के दो महिलाएं से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात सामने आ रही है। इनमें से एक नाम ग्वैनेथ पाल्ट्रो का है और दूसरा मैरियन कोटिलॉर्ड का है।
विज्ञापन

12 साल साथ रहने के बाद अलग होगा ये मशहूर कपल, पर 6 बच्चों का क्या होगा?

7 of 8
खबर तो ये भी है कि पिट आजकल गे रिलेशनशिप में हैं। उन्हें एक कोलंबियाई सिटीजन के साथ कई जगह कई बार देखा जा रहा है।
विज्ञापन

12 साल साथ रहने के बाद अलग होगा ये मशहूर कपल, पर 6 बच्चों का क्या होगा?

8 of 8
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंजेलीना और पिट डिवोर्स के लिए 400 मिलियन डॉलर (करीब 2600 करोड़ रुपए) पर सेटलमेंट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें