Box Office Collection Report: 'मुफासा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'फास्ट 10' को पछाड़ते हुए शानदार सफलता हासिल की, वहीं 'पुष्पा 2' का क्रेज बरकरार है। दूसरी ओर 'बेबी जॉन' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है, जिसकी वजह से अब इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया है।
दिसंबर का महीना बीत चुका है और नए साल की शुरुआत हो चुकी है। पिछले साल के आखिरी महीने में तीन बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं। जहां, फिल्म पुष्पा 2 और मुफासा द लायन किंग लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही। वहीं, बेबी जॉन टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकी। आइए जानते हैं कि 2024 के आखिरी दिन इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- SSMB 29: इस ऐतिहासिक जगह पर होगी 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग, एसएस राजामौली और महश बाबू ने बनाई यह योजना
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें कुछ नया देखने को नहीं मिला। यही वह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसी कमाई नहीं कर सकी जैसी इससे आशा की जा रही थी। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही फ्लॉप होने के संकेत दे दिए थे। बुधवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली, जो वरुण की फ्लॉप फिल्म कंलक से भी काफी कम थी।
विज्ञापन
3 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तक हुई महज इतनी कमाई
पहले हफ्ते में फिल्म बेबी जॉन की कमाई काफी कम रही, जिसकी वजह से इसे अब फ्लॉप घोषित कर दिया गया है। सातवें दिन फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 32.6 करोड़ रुपये हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 180-185 करोड़ के आस-पास के बजट से बनाया गया है। फिल्म की अब तक की कमाई इसके लागत के हिसाब से बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं है।
4 of 5
मुफासा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा द लायन किंग का जलवा बरकरार
डिज्नी की फिल्म मुफासा द लायन किंग अब तक दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। यह 2024 में रिलीज हुई फिल्म गॉडजिला एक्स कॉन्ग के भारतीय कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। मुफासा के भारतीय बिजनेस की बात करें तो दूसरे मंगलवार को फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 112.45 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में यह फिल्म विन डीजल की फास्ट एंड फ्यूरियस 7 (108 करोड़ रुपये) और फास्ट 10 (108.83 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ चुकी है। भारत में इन हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है मुफासा
'पुष्पा 2 द रूल' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2 द रूल कर रही बंपर कमाई
अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म पुष्पा 2 द रूल का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला अब भी जारी है। फिल्म हर दिन कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। चौथे मंगलवार को फिल्म ने सात करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 1171.45 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म जल्द ही भारत में 1200 करोड़ी क्लब की शुरुआत करने जा रही है। साथ ही, पुष्पा 2 की नजर दंगल और बाहुबली 2 के वैश्विक रिकॉर्ड को तोड़ने पर भी है। संबंधित वीडियो