फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर के एक्टर से पहले ये 5 सितारे भी हॉलीवुड में दिखा चुके हैं दम, प्रियंका ने तो शादी रचा ली

Wed, 17 Jul 2019 11:50 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अली फजल की हॉलीवुड एक्ट्रेस नथाली एम्मानुएल (Nathalie Emmanuel) के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है। बता दें कि अली नथाली के साथ फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7 में काम कर चुके हैं। वहीं नथाली गेम ऑफ थ्रोन्स में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही ऐसा सुनने को मिल रहा है कि किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए वो लंदन में एक हफ्ते की वर्कशॉप ले रहे हैं। दरअसल अली के पहले और बाद में भी कई बॉलीवुड सेलेब्स हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में एक नजर उन 5 सेलेब्स पर...
विज्ञापन

2 of 6
xXx Return of Xander Cage
दीपिका पादुकोण
हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में दीपिका पादुकोण नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ विन डीजल नजर आए थे। फिल्म में दीपिका ने जोरदार एक्शन किया था। फिल्म न सिर्फ हॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड में भी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका बेवॉच - फोटो : social site
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल भी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रियंका ने 'इजंट इट रोमांटिक' और 'बेवॉच' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वहीं प्रियंका क्वांटिको सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही प्रियंका के पास अभी भी कुछ हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर हैं।

4 of 6
द ग्रेट गेट्सबाय का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक भी हॉलीवुड में काम कर चुके हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने लियोनार्डो डिकेप्रियो के साथ फिल्म द ग्रेट गेट्सबाय में काम किया था। फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Irrfan Khan - फोटो : social media
इरफान खान
हर किरदार में जान डाल देने वाले जानदार एक्टर इरफान खान भी हॉलीवुड में काम कर चुके हैं। बता दें कि इरफान ने हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाय' और 'इनफर्नो' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय
अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बना चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन भी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या ने मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसिस, पिंक पेंथर 2 और द लास्ट रीजन जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें