फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल मैसी का निधन, ऑस्कर के लिए 32 एनिमेटेड फिल्मों का आवेदन, पढ़ें हॉलीवुड की पांच खबरें

Sat, 19 Oct 2019 05:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bill Macy - फोटो : social media
दिग्गज अभिनेता बिल मैसी का 97 साल की उम्र में निधन
हॉलीवुड सीरियल और फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले दिग्गज कलाकार बिल मैसी (Bill Macy) का निधन हो गया है। वह 97 साल के थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार बिल मैसी के निधन की खबर उनकी पत्नी सामंथा हार्पर मैसी ने दी। खबर के अनुसार बिल मैसी ने गुरूवार रात लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। बात करें बिल मैसी के अभिनय करियर की तो अमेरिका के मशहूर शो मौड में उनके अभिनय को काफी पसंद किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली। ये शो साल 1972- 78  के दौरान प्रसारित होता था। 
विज्ञापन

2 of 5
'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' - फोटो : सोशल मीडिया
चीन में 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की रिलीज पर लग सकती है रोक
फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इस फिल्म की रिलीज पर चीन में रोक लग गई है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की चीन में रिलीज पर मशहूर कलाकार ब्रूस ली की बेटी की वजह से रोक लगाई गई है। उनकी बेटी का कहना है कि इस फिल्म में उनके पिता के किरदार सही तरीके से नहीं दिखाया गया है। इसके लिए ब्रूस ली की बेटी ने चीन के राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन से शिकायत भी की है। फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' को चीन में 25 अक्टूबर को रिलीज होना था।
विज्ञापन

3 of 5
angelina jolie - फोटो : file photo
एंजेलिना जोली के बच्चे नहीं बनना चाहते कलाकार
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपने बच्चों को अभिनय सीखने और करने के लिए प्रेरित करती हैं लेकिन उनका कोई भी बच्चा अभिनय नहीं करना चाहता। एंजेलिना जोली छह बच्चों की मां हैं, लेकिन छह में से उनका कोई भी बच्चा कलाकार नहीं बनना चाहता है। एंजेलिना जोली के अनुसार अभिनय के अलावा उनके बच्चे अन्य पेशों में खुद को कामयाब बनाना चाहते हैं। साल 2014 में आई एंजेलिना जोली की फिल्म मेलफिसेंट में उनकी बेटी Vivienne ने अभिनय किया था। लेकिन एंजेलिना ने बताया कि बावजूद इसके Vivienne कलाकार नहीं बनना चाहती हैं। 

4 of 5
chris hemsworth - फोटो : social media
क्रिस हेम्सवर्थ का वर्कआउट वीडियो वायरल
हॉलीवुड पर्दे पर थॉर से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा भी करते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में क्रिस हेम्सवर्थ का अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना देगा। जी हां वीडियो में वह खुद को फिट रखने के लिए बेहद शानदार तरीके से वर्कआउट करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार एनिमेटेड फीचर श्रेणी 32 फिल्मों ने किया आवेदन
ऑस्कर 2020 में इस 32 एनिमिटिड फिल्मों ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर श्रेणी के लिए कुल 32 एनिमेटेड फिल्मों ने आवेदन किया है। इनमें से कुल पांच फिल्मों को लेकर ऑस्कर नामंकन के लिए चिन्हित किया जाएगा। 32 एनिमिटिड फिल्मों में डिजनी की टॉय स्टोरी 4 और फ्रोजन 2 भी शामिल है। गौरतलब है कि ऑस्कर अवार्ड अगले साल 13 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें