अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर है। हाल ही में ईशा और आनंद की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। इस सगाई में बॉलीवुड और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां शुमार हुई थीं। इस बीच ईशा और आनंद की शादी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो संगीत सेरेमनी में फेमस पॉप सिंगर को बुलाया गया है। इस सेरेमनी में लाइव गाने के लिए उन्हें मोटी रकम भी दी जा रही हैं।