फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन सिनेमाघरों में जल्द ही दस्तक देने वाली है। अन्य देशों के अलावा इस फिल्म को लेकर भारतीय फैंस में भी जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर तगड़ा कारोबार कर सकती है। इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर हो रही लगातार चर्चाओं के बीच आज हम आपको उन पांच हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत में सबसे ज्यादा कमाई की है।