सलमा हायेक
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री सलमा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। सलमा हायेक की तस्वीरें देखने पर आप भी बेशक मान लेंगे कि 54 वर्ष की उम्र उनके लिए महज एक संख्या है। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट साझा किया था जिसमें वो लाल रंग की मोनोकिनी में नजर आ रही थीं। सलमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'द एटरनल्स' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ एंजेलिना जोली, मैडेन, किट हैरिंगटन, कुमैल ननजियानी, लॉरेन रिडॉल्फ, ब्रायन टायर हेनरी जैसे कई मशहूर सितारे नजर आएंगे।