फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाफ्टा 2019 के लिए पुरस्कारों का ऐलान, 'द फेवरेट' और 'रोमा' सहित इन फिल्मों ने जीता अवॉर्ड

Mon, 11 Feb 2019 10:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बाफ्टा 2019 - फोटो : ट्विटर हैंडल
फिल्म और टीवी के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) 2019 में विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह लंदन में आयोजित हुए। निर्देशक योर्गस लेंथिमो की फिल्म द फेवरेट को इस साल सभी मुख्य श्रेणियों में नामांकित किया गया था। आगे की स्लाइड में देखिए विनर्स की लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 5
बाफ्टा - फोटो : फाइल फोटो
बाफ्टा के बाद जल्द ही ऑस्कर अवॉर्ड का भी ऐलान होने वाला है। ऐसे में सभी की निगाहें इस पर थीं कि यहां कौन सी फिल्म धूम मचाएगी। दरअसल, बाफ्टा के जरिए अंदाजा मिल जाता है कि ऑस्कर में कौन सी फिल्म छाने वाली है।


 
विज्ञापन

3 of 5
बाफ्टा 2019 - फोटो : ट्विटर हैंडल
ओलीविया कोलमैन स्टारर द फेवरेट फिल्म को कुल 12 नामांकन मिले थे हालांकि रोमा ने सभी को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। बेस्ट फिल्म के लिए ब्लैक क्लांसमैन (Black KKKlansman), ग्रीन बुक (Green Book), द फेवरेट (The Favourite), रोमा (Roma), ए स्टार इज बॉर्न रेस (A Star Is Born) में थी।

4 of 5
बाफ्टा 2019 - फोटो : ट्विटर हैंडल
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म का अवॉर्ड द फेवरेट अपने नाम करने में कामयाब रही। रोमा के डायरेक्टर एल्फांसो क्यूरॉन (Alfonso Cuarón) को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रामी मलेक (Rami Malek) को बोहेमियान राप्सोडी (Bohemian Rhapsody) फिल्म के लिए मिला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाफ्टा 2019 - फोटो : ट्विटर हैंडल
द फेवरेट में मुख्य भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस ओलिविया कोलमैन (Olivia Colman) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। द फेवरट की ही रचेल वेज (Rachel Weisz) को सपोर्टिंग रोल के लिए चुना गया। वहीं ग्रीन बुक के एक्टर महेरशाला अली (Mahershala Ali) को बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल के अवॉर्ड से नवाजा गया। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें