Avengers Infinity War
एडवांस बुकिंग के मामले में 22 सुपरहीरोज वाली फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' बाहुबली को पटखनी देने में नाकाम रही। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली-2' ने एडवांस बुकिंग से 37 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी, 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' और 'बाहुबली-2' की प्री-सेल में कुल 16 लाख रुपये का अंतर है। वहीं, ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में यह फिल्म सलमान खान की 'सुल्तान' से पीछे रह गई है। सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने 36.54 करोड़ रुपये कमाए थे।