फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा से पहले भर आईं रॉबर्ट डाउनी जूनियर की आंखें, क्या आयरनमैन का है ये एंडगेम?

Wed, 17 Apr 2019 11:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Avengers Endgame
मार्वेल स्टूडियो की एवेंजर सीरीज में अभिनेत्री ब्री लारसन की आमद ने काफी हलचल मचा रखी है। स्टूडियो के प्रेसीडेंट केविन फैजी का भी ब्री को काफी समर्थन मिल रहा है, उससे भी इस स्टूडियो की फिल्मों के बाकी एवेंजर परेशान बताए जाते हैं। 

ब्री लारसन की एंट्री से हलचल
एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म मानी जा रही एवेंजर्स एंडगेम के सियोल में प्रमोशन के दौरान भी सितारों के बीच यह तनातनी देखने को मिली। हॉक आई बने जेरेमी रेनर और ब्री लारसन को एक साथ पत्रकारों से मिलना था, लेकिन आखिरी मौके पर राउंड टेबल दौर में पहले ब्री अकेले ही आईं और फिर जेरेमी अकेले आए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी रॉबर्ट डाउनी जूनियर और जेरेमी रेनर ने ब्री लारसन से निश्चित दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन

2 of 4
Avengers Endgame
दोबारा स्टेज पर लौटे आरडीजे
सोमवार की रात हुए फैन इवेंट में जहां एवेंजर्स एंडगेम में 11 साल के सफर को पूरा करने का जिक्र चलने पर आयरनमैन बनने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर की आंखें भर आईं, वहीं ब्री लारसन के चेहरे पर ऐसे कोई भाव नहीं दिखे। उन्होंनें एंकर के कान में पूछा कि आई लव यू को कोरियाई भाषा में कैसे बोलते हैं, और फिर कोरियाई अंदाज में ही दर्शकों से ये बात कही। जैसे एवेंजर्स सीरीज की फिल्में खत्म होने के बाद दर्शक एंड क्रेडिट के बाद आने वाले अहम सीन के लिए थिएटर में रुके रहते हैं, वैसा ही कुछ इस इवेंट में भी हुआ।
विज्ञापन

3 of 4
Avengers Endgame
थैंक यू मोमेंट में भर आईं आंखें
फैन इवेंट खत्म होने के बाद जैसे ही दर्शक जाने को खड़े हुए, स्टेडियम में लगे विशालकाय स्क्रीन पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर का एक भावुक वीडियो संदेश प्रसारित हुआ। इसके बाद खुद रॉबर्ट डाउनी जूनियर स्टेज पर अकेले लौट आए। वापस आकर उन्होंने दर्शकों से मिले अपार प्यार का शुक्रिया अदा किया और नम आंखों से सबको अलविदा कहा। इस दौरान पूरा स्टेडियम थैंक यू मारवेल के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

4 of 4
Avengers Endgame
मातृभाषा का सम्मान
आंखें इस दौरान निर्देशक जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो की भी नम दिखीं। केविन फैजी भी काफी भावुक रहे। सियोल में हुए इन कार्यक्रमों की खास बात ये रही कि हर कार्यक्रम कोरियाई भाषा में ही हुआ और जहां भी हॉलीवुड सितारों से संवाद का मौका आया, वहां उनकी बात को कोरियाई भाषा में समझाने के लिए एक दुभाषिया मौजूद रहा। एवजेंर्स एंडगेम सबसे पहले कोरिया और आसपास के पूर्वी देशों में ही 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें