फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office पर नौंवे दिन भी छाई एवेंजर्स एंडगेम, इन 3 फिल्मों की कमाई का रिकार्ड तोड़ा

Sun, 05 May 2019 04:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Avengers: Endgame
मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम क्या भारत में किसी भी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी? भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने ये सवाल एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही पूछना शुरू कर दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी ये फिल्म अब तक सिम्बा, धूम 3 और पद्मावत की कमाई को पीछे छोड़ चुकी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
avengers endgame - फोटो : social media
जिस रफ्तार से ये फिल्म दूसरे हफ्ते में भी कमाई कर रही है, उससे लगता है कि ये फिल्म जल्द ही सुल्तान, बजरंगी भाईजान, पीके और संजू के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। इसी के साथ ही ये फिल्म अब तक भारत में कुल 346 करोड़ 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का नौवें दिन तक का नेट कलेक्शन 290 करोड़ 90 लाख रुपये रहा। इससे पहले देश में किसी हॉलीवुड फिल्म का अधिकतम कलेक्शन एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने किया था। इस फिल्म ने भारत में 268 करोड़ 42 लाख रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
avengers endgame - फोटो : social media
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शुमार हो चुकी एवेंजर्स एंडगेम ने इस सीरीज की पिछली फिल्म को पीछे धकेलने के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 233 करोड़ 15 लाख रुपये कमाने वाली उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक और 240 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म सिम्बा को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

4 of 4
bahubali 2 - फोटो : file photo
भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 रही है जिसने 2017 में 506 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके बाद और एवेंजर्स एंडगेम की कमाई से आगे जो फिल्में हैं, उनमें दंगल ने 374 करोड़ 54 लाख रुपये, टाइगर जिंदा है ने 331 करोड़ 11 लाख रुपये, संजू ने 329 करोड़ 25 लाक रुपये, पीके ने 324 करोड़ 30 लाख रुपये और बजरंगी भाईजान ने 316 करोड़ 79 लाख रुपये और सुल्तान ने 300 करोड़ 10 लाख रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें