फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स एंडगेम' की रफ्तार पड़ी धीमी, लेकिन बना दिया 5 दिन में ही 200 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड

Wed, 01 May 2019 03:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में ही 200 करोड़ रुपए की कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने सोमवार को 26 करोड़ 10 लाख रुपए की नेट कमाई की। फिल्म की पहले दिन की कमाई के हिसाब से सोमवार को इसके कलेक्शन में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

2 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
26 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम को उम्मीद के मुताबिक स्क्रीन्स नहीं मिले तो ये समझा जा रहा था कि फिल्म पहले हफ्ते में एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड शायद न छू पाए लेकिन मार्वल के किरदारों के भारतीय दीवानों ने जिस तरह फिल्म के लिए रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग कराई, उसने पहले दिन से ही कमाई के रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

3 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
फिल्म को भारत में वितरित करने वाली कंपनी डिज्नी इंडिया से मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कुल 31 करोड़ 7 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से फिल्म की वितरक कंपनी को कुल 26 करोड़ 10 लाख रुपए की कमाई हुई। 

4 of 5
avengers endgame - फोटो : amar ujala
सोमवार को हुई कमाई मिलाकर एवेंजर्स एंडगेम भारत में अब तक कुल 256 करोड़ 9 लाख रुपए का कलेक्शन कर चुकी है, इसमें से फिल्म को रिलीज करने के खर्च निकालने के बाद मार्वल स्टूडियोज की कुल कमाई 215 करोड़ रुपए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का पहले दिन का कुल कलेक्शन 53 करोड़ 60 लाख रुपए, दूसरे दिन का कुल कलेक्शन 52 करोड़ 20 लाख रुपए, तीसरे दिन का कलेक्शन 52 करोड़ 85 लाख रुपए और चौथे दिन का कुल कलेक्शन 36 करोड़ 96 लाख रुपए रहा। किसी फिल्म का कुल कलेक्शन वह रकम होती है जो टिकटों की बिक्री से हासिल होती है। इसमें से फिल्म को रिलीज करने और इसे दिखाने वाले थिएटर्स के सारे खर्च निकालकर बचने वाली रकम को नेट कलेक्शन कहा जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें