फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 'एवेंजर्स एंडगेम' के चौके-छक्के जारी, दो सौ करोड़ के आंकड़े से बस इतनी दूर

Mon, 29 Apr 2019 01:50 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस की पिच पर मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम की तरफ से चौकों छक्कों की बरसात जारी है। फिल्म ने भारत में रविवार को फिर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया और तीसरे दिन की कमाई मिलाकर कुल 187 करोड़ 14 लाख रुपए की कमाई सिर्फ 3 दिन मे कर ली। किसी भी हॉलीवुड फिल्म का भारत में किया गया ये सबसे ज्यादा कारोबार है। इतना कारोबार आज तक देश में किसी हिंदी फिल्म ने रिलीज के पहले 3 दिनों में नहीं किया है।
विज्ञापन

2 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
भारत में डिज्नी इंडिया ने एवेंजर्स एंडगेम 2,845 स्क्रीन्स में रिलीज की है। आमतौर पर बड़े स्टार्स की हिंदी फिल्में करीब 4,000 स्क्रीन्स में रिलीज होती है, इस लिहाज से कम स्क्रीन्स के बावजूद एवेंजर्स एंडगेम की इस कमाई से सिनेजगत हैरान है। एवेंजर्स एंडगेम को अपनी बरसों से चली आ रही फैन फॉलोइंग के अलावा फिल्म की कहानी दमदार होने का भी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
डिज्नी इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने रविवार को कुल 62 करोड़ 74 लाख रुपए की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की। सारे खर्चे निकालकर इसकी नेट कमाई रविवार को 52 करोड़ 70 लाख रही। शुक्रवार, शनिवार और रविवार की कमाई मिलाकर एवेंजर्स एंडगेम ने कुल 187 करोड़ 14 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की इन 3 दिनों की नेट कमाई 157 करोड़ 20 लाख रुपए रही।

4 of 5
Avengers Endgame - फोटो : amar ujala
फिल्म एवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई और इसने पहले ही दिन 63 करोड़ 21 लाख रुपए का कलेक्शन करके हंगामा कर दिया। शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में कुल 61 करोड़ 19 लाख रुपए का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म की नेट कमाई 53 करोड़ 10 लाख रुपए और शनिवार को 51 करोड़ 40 लाख रुपए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avengers Endgame - फोटो : you tube
एवेंजर्स एंडगेम साल 2008 में शुरू हुई एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म है। फिल्म की कहानी धरती समेत गैलेक्सी के तमाम ग्रहों में फैली है। फिल्म में आयरमैन, हल्क, थोर, कैप्टन अमेरिका, स्टार लॉर्ड, हॉक आई, ब्लैक विडो, ग्रूट, रॉकेट, डॉक्टर स्ट्रेंज, एंटमैन और स्पाइडर मैन जैसे मुख्य किरदारों का मुकाबला अंतरिक्ष की शक्तिशाली ताकत थानोस से होता है। थानोस का मानना है कि बढ़ती आबादी से प्रकृति में असंतुलन पैदा हो रहा है और वह आधी आबादी मिटाकर दुनिया को नए सिरे से बसते देखना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें