फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स एंडगेम' का भारत में शानदार प्रदर्शन जारी, दो दिन में ही पार कर लिया 100 करोड़ का आंकड़ा

Sun, 28 Apr 2019 12:48 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म के कारोबार के मामले में मार्वल स्टूडियो की नई फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने नया इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिन में ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। भारत में पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड बाहुबली 2 के नाम रहा है जिसने हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में रिलीज के पहले दिन 121 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
विज्ञापन

2 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
बाहुबली 2 के 6500 स्क्रीन्स के मुकाबले एवेंजर्स एंडगेम सिर्फ 2845 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है, इस लिहाज से ये फिल्म पहले दिन के कलेक्शन के औसत में बाहुबली से आगे रही। पहले दिन 63 करोड़ 21 लाख रुपए का कलेक्शन करने वाली एवेंजर्स एंडगेम ने शनिवार को 61 करोड़ 19 लाख रुपए कुल कारोबार किया। फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन अब 124 करोड़ 40 लाख रुपए हो चुका है। नेट कलेक्शन के मामले में भी एवेंजर्स एंडगेम ने दो दिन में ही 104 करोड़ 50 लाख रुपए कमा लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
avengers endgame
फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का कलेक्शन रविवार को बढ़ने की उम्मीद है। इस सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने भारत में दो सौ करोड़ रुपए के करीब कारोबार किया था। ट्रेड का अनुमान है कि एवेंजर्स एंडगेम इससे दो गुना कारोबार अकेले भारत में कर सकती है। फिल्म कलंक के दूसरे हफ्ते में तमाम सिनेमाघरों से उतरने के साथ ही एवेंजर्स एंडगेम के शो भी दूसरे हफ्ते में बढ़ाने की तैयारी चल रही है। 

4 of 5
avengers endgame - फोटो : amar ujala
3 मई को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में केवल सेटर्स और ब्लैंक जैसी मीडियम बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों के स्क्रीन्स भी ज्यादा नहीं है, ऐसे में फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को दूसरे हफ्ते में भारत में ज्यादा स्क्रीन्स मिलने वाले हैं। मई में रिलीज होने वाली दूसरी फिल्मों में सिर्फ अजय देवगन और रकुलप्रीत की दे दे प्यार दे से ही एवेंजर्स एंडगेम को कॉम्पिटीशन मिलने की संभावना नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prem ratan dhan payo - फोटो : file photo
हिंदी फिल्मों के आंकड़ों के हिसाब से सलमान खान की 2015 में दीवाली पर रिलीज हुइ फिल्म प्रेम रतन धन पायो की ओपनिंग 39 करोड़ 32 लाख की रही है। दूसरे नंबर पर भी सलमान की फिल्म सुल्तान रही, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन था 36 करोड़ 59 लाख रुपए, शाहरुख खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर 36 करोड़ 31 लाख रुपए की ओपनिंग के साथ नंबर तीन पर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें