फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की 1000 करोड़ की महाभारत को टक्कर देंगी ये हॉलीवुड फिल्में, बजट होगा 2500 करोड़

Thu, 03 Jan 2019 08:24 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
hollywood
तकनीक, कहानी और कमाई के मामले में हॉलीवुड, बॉलीवुड से कई गुना आगे है। हर साल हॉलीवुड में ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठते हैं । भारतीय दर्शकों को हिंदी फिल्मों से भी ऐसी उम्मीद रहती है । लेकिन अभी भारतीय सिनेमा वीएफएक्स और तकनीक के मामले में काफी पीछे है । इस साल यानी 2019 में हॉलीवुड ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी कर ली है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
hollywood
हॉलीवुड में कई सुपरहीरो और 4डी फिल्में रिलीज होंगी । नए साल में फिल्मों में टेक्निकल एक्सपेरिमेंट्स किए जाएंगे। वीएफएक्स और अन्य नई तकनीकों का इस्तेमाल करके बेहतरीन कंटेट रचने की तैयारी है । मार्वल्स की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स एंडगेम कई मायनों में खास होगी। इसका बजट भी करीब 2500 करोड़ के करीब बताया जा रहा है । 
विज्ञापन

3 of 7
hollywood
सीक्वल फिल्मों की बात करें तो साल 2019 में फ्रोजेन-2, द एंग्री बर्ड्स-2, द लिगो मूवी-2, जुमांजी-3, टॉय स्टोरी-4, टर्मिनेटर-6 और स्टार्स वॉर्स-9 रिलीज होंगी। इसके अलावा मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल, गॉडजिला किंग ऑफ मास्टर्स भी बड़ी फिल्में हैं। 

4 of 7
hollywood
हाउ टू ट्रेन योअर ड्रैगन- द हिडन वर्ल्ड को इस साल नए अंदाज में पेश किया जाएगा । अलादीन और द लॉयन किंग फिल्में नई टेक्नोलॉजी के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। साथ ही बच्चों के लिए द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स, डोरा द एक्सप्लोरर, पोकेमॉन डिटेक्टिव पिकाचू और अलादीन भी रिलीज होंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Hellboy
नए साल की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म एवेंजर्स एंडगेम होगी। इस फिल्म में मार्वल्स कॉमिक्स के करीब-करीब सभी सुपरहीरो दिखाई देंगे। इसके अलावा कैप्टन मार्वल, शाजाम, हैलबॉय, एवेंजर्स एंडगेम, डार्क फीनिक्स, स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम, द न्यू म्यूटैंट्स, जोकर और सोनिक द हैजहॉग भी इस साल रिलीज होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Pirates of the Caribbean: Salazar`s Revenge (3D) - फोटो : demo pic
बजट की बात करें तो एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' 2500 करोड़ में बनेगी । हॉलीवुड में अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म 2011 में आई 'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स' मानी जाती है। इस फिल्म का बजट करीब 410 मिलियन डॉलर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
star wars
बजट के हिसाब से इस साल 'स्टार वॉर्स-9' 2000 करोड़ में बनेगी । वहीं द लॉयन किंग का बजट 1,618 करोड़ रुपए, टॉय स्टोरी 4 का बजट 1582 करोड़ और फ्रोजेन 2 का बजट 1258 करोड़ होगा । बता दें बॉलीवुड में इस साल जो फिल्म सबसे महंगी होगी वो है आमिर खान की 'महाभारत' । इसका बजट करीब 1000 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें