फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avengers Doomsday Trailer: थोर का अंदाज वायरल, 'अवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर को चार घंटे में मिले इतने व्यूज

Mon, 20 Jul 2026 11:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avengers Doomsday Trailer Reaction: अपकमिंग फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर को दर्शकों ने प्यार दिया है। ट्रेलर को चार घंटे में अच्छे खासे व्यूज मिले हैं। भारत के दर्शकों को भी फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब
आज सोमवार को हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रलेर रिलीज हो गया है। भारत के अलावा कई दूसरे देशों के दर्शकों ने ट्रेलर को प्यार दिया है। अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को मार्वल एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अंग्रेजी में इस ट्रेलर को चार घंटे में 1.25 करोड़ व्यूज मिले हैं। वहीं हिंदी में इस ट्रेलर को 7 लाख व्यूज मिले हैं। दर्शकों ने ट्रेलर पर कमेंट भी किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब
यूजर्स ने किए कमेंट
ट्रेलर पर यूजर्स के मिलेजुले कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा 'मार्वल ट्रेलर रिलीज नहीं करता, वह एक इवेंट रिलीज करता है।' एक और यूजर ने लिखा 'थोर नए जमाने में है, हम लोग बहुत पीछे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'अंग्रेजी वाला ट्रेलर अच्छा है, लेकिन हिंदी वाला बहुत अच्छा है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा 'यह ट्रेलर इस बात का उदाहरण है कि भारत में मार्वल के फैंस अभी भी मौजूद हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
यूजर्स के कमेंट - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
दो मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में एक बड़ी टीम दिखाई गई है। ये लोग दुनिया को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। थोर (क्रिस हेम्सवर्थ) असल लीडर की भूमिका निभाते हैं। थोर चेतावनी देते हैं कि अगर वे अभी एक साथ नहीं खड़े हुए, तो उनकी पिछली कुर्बानियां बेकार चली जाएंगी। वह उनसे अपनी छोटी-मोटी लड़ाइयां भुलाकर लड़ने के लिए कहता है। 

4 of 5
अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब
किससे हुआ थोर का मुकाबला?
यह ट्रेलर एक जबरदस्त रीयूनियन के साथ खत्म होता है, जिसमें थोर का सामना अपने पुराने दोस्त स्टीव रोजर्स से होता है। थोर को 'डूम' का सामना करते हुए भी थोड़ी देर के लिए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
नया ट्रेलर दर्शकों को उस टीम की पहली झलक दिखाता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेगी। फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें