फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Way Of Water BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुई 'अवतार 2' की रफ्तार, रविवार को इतनी हुई कमाई

Sun, 18 Dec 2022 08:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को दुनियाभर में लोगों का प्यार मिल रहा है। भारत में भी इस फिल्म को अब तक शानदार रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।
Sargam Koushal: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, 21 साल बाद किसी भारतीय ने अपने नाम किया ताज
विज्ञापन

2 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर ही दिग्गजों ने भविष्यवाणी कर दी थी कि यह फिल्म रिलीज के बाद ताबड़तोड़ कमाई करेगी। अब एक्सपर्ट की बात बिलकुल सही साबित हुई है। फिल्म ने पिछले दो दिनों में 86.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस बीच 'अवतार 2' के अब तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। 
7 Years Of Dilwale: 'दिलवाले' को पूरे हुए सात साल, मेकर्स ने साझा किया रोमांटिक दृश्यों का खूबसूरत वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म की कमाई ने जबर्दस्त उछाल दर्ज करते हुए  50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई 136.45 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि बीते दिन फिल्म ने अंग्रेजी में 24 करोड़,  हिंदी में 14 करोड़, तेलुगू में 4 करोड़, तमिल में तीन करोड़ और मलयालम में 45 लाख का बिजनेस किया था।
Pathaan: 'पठान' के गाने पर विवाद के बीच इस सिंगर का ट्वीट वायरल, कहा- बेशर्म रंग नहीं लोगों के इरादे होते हैं
विज्ञापन

4 of 4
अवतार: द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media
फिल्म के कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अवतार 2 मंडे टेस्ट भी पूरे नंबरों के साथ आसानी से पास कर लेगी। अगर फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर ऐसे ही बनी रही तो यह दूसरे वीकएंड तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। बता दें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि साल के सबसे बड़ी ओपनर का ताज अभी भी केजीएफ चैप्टर 2 के नाम ही है। इस फिल्म ने पहले दिन 53.95 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 434.70 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Pathaan: 'पठान' पर रोक लगाने के लिए सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र, 'बेशरम रंग' पर भड़का सीहोर का हिन्दू संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें